Nirbhaya के दोषियों की फांसी में देरी पर फूटा Mallika Sherawat का गुस्‍सा, कह डाली ये बड़ी बात

न‍िर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत का दर्द झलक गया है। मल्लिका शेरावत ने इस देरी पर सवाल उठाते हुए बड़ी बात कह दी है।

mallika sherawat
mallika sherawat  

न‍िर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी में लगातार देरी हो रही है। पहले चारों आरोप‍ियों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी लेकिन एक आरोपी की दया याचिका पर फैसला 17 जनवरी को आया जिसके बाद 22 को फांसी संभव नहीं है। अब 01 फरवरी को फांसी देना तय हुआ है। फांसी देने में हो रही देरी पर बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत का दर्द झलक गया है। मल्लिका शेरावत ने इस देरी पर सवाल उठाते हुए बड़ी बात कह दी है।

मल्लिका शेरावत ने कहा है कि फांसी में देरी होना बहुत निराशाजनक है। सोचिए देश की महिलाओं को कैसा लग रहा है और निर्भया के मां बाप पर क्या बीत रही होगी। मल्लिका ने कहा देश के अलग-अलग हिस्सों में रोज बलात्कार और हत्या हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। अगर फांसी में देरी होती है तो आरोपियों के हौसले बुलंद होंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

बता दें कि मल्लिका शेरावत दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में सक्रिय हैं। वह लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। अंतिम बार वह 2015 में आई फ‍िल्‍म डर्टी पॉलिटिक्‍स में नजर आई थीं जिसमें उन्‍होंने अनोखी देवी नाम की राजस्‍थानी महिला का किरदार निभाया था। यह फ‍िल्‍म सत्‍य घटना पर आधारित थी। मल्लिका इस मामले से पहले भी कई सामाजिक मसलों पर अपनी राय दे चुकी हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर