Mandakini Bday: योगा क्लास चलाती हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, देखें अब कैसी दिखती है एक्ट्रेस

Mandakini Birthday: फिल्म राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन देकर सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी अब पति संग योगा क्लास चलाती हैं। देखें दो बच्चों की मां मंदाकिनी अब कैसी दिखती हैं।

Actress Mandakini
Actress Mandakini 
मुख्य बातें
  • 'राम तेरी गंगा मैली' एक्ट्रेस मंदाकिनी का जन्मदिन आज
  • मंदाकिनी अपने पति संग योगा क्लास चलाती हैं
  • मंदाकिनी ने 30 साल पहले की थी शादी

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री मंदाकिनी का आज जन्मदिन है और वो 57 साल की हो गई हैं। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उनके पिता जोसफ ब्रिटिश हैं जबकि उनकी मां हिंदू हैं। मंदाकिनी के माता- पिता ने उनका नाम यासमीन जोसफ रखा था। 

22 साल की उम्र में दिया था बोल्ड सीन

मंदाकिनी ने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में कदम रखा था और उस समय वो केवल 22 साल की थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर थे और फिल्म में वो उन्ही के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन दिया था जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी रही थीं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके लिए मंदाकिनी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। 

कई और फिल्मों में किया काम

इसके बाद मंदाकिनी ने कुछ और फिल्मों में भी काम किया जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ डांस डांस, कहां है कानून और प्यार करके देखो जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी बाकी किसी फिल्म को पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली। मंदाकिनी ने साल 1989 के बाद अचानक फिल्में साइन करना बंद कर दिया, हालांकि उनकी कई फिल्में 1990 के दशक में फिल्में रिलीज हुई लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर खत्म होने लगा। 

1996 में रिलीज हुई आखिरी फिल्म

साल 1990 में मंदाकिनी ने एक पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर (Dr. Kagyur T. Rinpoche Thakur) से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा राबिल और बेटी रब्जे इनाया मंदाकिनी (Rabze Innaya Mandakini)। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mandakini (@mandakiniofficial) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mandakini (@mandakiniofficial) on

पति संग चलाती हैं योगा और मेडिसिन सेंटर

जानकारी के मुताबिक मंदाकिनी अब तिबतन योगा क्लास चलाती हैं और अपने पति के साथ तिबतन मेडिसिन सेंटर चलाती हैं जो तिबतन हर्बल सेंटर के नाम से जाना जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मंदाकिनी ने बताया था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कठोरता से एकांत पानी की चाहत में अपने पति से ही तिबतन योगा सीखा था। 

मंदाकिनी की आखिरी फिल्म जोरदार साल 1996 में रिलीज हुई थी जिसमें उनके अलावा गोविंदा, आदित्य पंचोली और नीलम कोठारी थीं। इसके बाद वो फिल्मों में नजर नहीं आईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर