Mandira Bedi Birthday: शादी के 13 साल बाद मां बनी थीं मंदिरा बेदी, Yuvraj Singh के साथ जुड़ा था नाम

Mandira Bedi Birthday: जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी (15 अप्रैल) का आज जन्‍मदिन है। मंदिरा का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था।

Mandira Bedi Birthday
Mandira Bedi Birthday 
मुख्य बातें
  • जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी (15 अप्रैल) का आज जन्‍मदिन है।
  • मंदिरा का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। 

Mandira Bedi Birthday: जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी (15 अप्रैल) का आज जन्‍मदिन है। मंदिरा का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले चर्चित सीरियल 'शांति' में नजर आई थीं। ये सीरियल साल 1994 में आया था। उन्होंने 'क्योंकि सास भा कभी बहू थी' और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। मंदिरा कई टीवी शो की भी होस्ट रह चुकी हैं। एक्ट्रेस 'गैंग्स ऑफ हासेपुर' शो में बतौर जज दिखाई दी थीं।

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का शुमार उन सेलेब होता है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्विट रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइव से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर 14 लाख फॉलोअर्स हैं हैं। मंदिरा कई बार अपना हॉट एंड बोल्ड अवतार से फैंस के होश उड़ा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिकिनी में भी चिल करते हुए नजर आती हैं। उनकी ये दिलकश तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं। फैंस उनकी हॉटनेस और फिटनेस की तारीफ करते नहीं थकते। 

ऐसा है फ‍िल्‍मी करियर

मंदिरा के फिल्म करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे से किया था, जो साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने प्रीति सिंह का किरदार निभाया था। मंदिरा अब तक शादी का लड्डू, मीराबाई नॉट आउट, दस कहानियां, इत्तेफाक और वोडका डायरीज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ 

उन्होंने 14 फरवरी 1999 को डायरेक्टर व प्रोड्यूसर राज कौशल से शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। बेटा का नाम वीर जबकि बेटी का तारा है। उन्होंने बेटी को गोद लिया था। बता दें कि 49 वर्षीय मंदिरा अपने काम और फिटनेस के बीच बैलेंस बनाकर रखती हैं। यही वजह है कि इतनी उम्र में भी वह काफी फिट हैं।

प्रेग्नेंसी से डरती थीं मंदिरा

मंदिरा बेदी ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो पहले प्रेग्नेंसी से डरती थीं क्योंकि उनके वर्क प्रोजेक्ट्स के चलते उन्हें प्रेग्नेंट होने की इजाजत नहीं थी। मंदिरा को डर था कि उनकी प्रेग्नेंसी के चलते उनका करियर खत्म हो सकता है। उन्हें लगता था कि इंटरटेनमेंट वर्ल्ड बहुत निर्दयी है। मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल एक बेटी चाहते हैं ताकि उनका परिवार पूरा हो जाए। मंदिरा शादी के 13 साल बाद मां बनी थीं।

Yuvraj Singh संग जुड़ा नाम 

साल 2003 के विश्व कप के दौरान एक अफवाह ने जोर पकड़ लिया कि मंदिरा बेदी और युवराज सिंह का अफेयर चल रहा है। लेकिन इस बात की पुष्टि ना कभी युवराज सिंह ने की ना मंदिरा बेदी ने। इस पर राज कौशल ने कड़ी प्रतिक्रिया दे कर अफवाहों पर लगाम लगा दिया था। उन्होंने कहा था - मंद‍िरा और मेरी शादी में एक दूसरे पर विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है, मंदिरा और मैं एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं जहां पर हम रोजाना एक से एक अट्रैक्टिव लोगों से मिलते हैं इसलिए हमें एक दूसरे पर यहां और भी ज्यादा विश्वास करने की जरूरत होती है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर