Meenakshi Sheshadri Birthday: बॉलीवुड की 'दामिनी' मीनाक्षी शेषाद्रि को इसलिए बदलना पड़ा था नाम, जानें क्‍यों फ‍िल्‍मों को कह गईं अलविदा 

80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज यानी 16 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में वो स्‍टारडम देखा जो हर किसी सितारे को नसीब नहीं होता है।

Meenakshi Sheshadri
Meenakshi Sheshadri  
मुख्य बातें
  • मीनाक्षी शेषाद्रि आज यानी 16 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में हुआ था।
  • उन्होंने 17 की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था।

Happy Birthday Meenakshi Sheshadri : 80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज यानी 16 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। दामिनी, घातक जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्होंने 17 की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। मिस इंडिया जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में वो स्‍टारडम देखा जो हर किसी सितारे को नसीब नहीं होता है। एक समय फैंस में उनकी दीवानगी जबरदस्‍त थी। जैकी श्रॉफ, गोविंदा, मिथुन से लेकर अनिल कपूर, सनी देओल तक के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।        

ये था उनका असली नाम 
तकरीबन दो दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली मीनाक्षी का असली नाम शशिकला शेषाद्री था। दरअसल ये नाम पहले से ही सिनेमा में मौजूद थी। इस नाम से एक और एक्ट्रेस थीं। ऐसे में स्क्रीन पर उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था। मीनाक्षी ने महज 18 साल की उम्र में फिल्म पेंटर बाबू से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  मेरी जंग', 'शहंशाह', 'घायल', 'दामिनी', 'घातक' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी।      

बैंकर से की शादी 
मीनाक्षी ने हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से शादी कर ली। ये शादी न्यूयॉर्क में रजिस्टर कराई गई। दोनों शादी के बाद पूरे परिवार के साथ टेक्सास में रहते हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि और हरीश के दो बच्चे हैं, एक का नाम केंद्रा और दूसरे का नाम जोश है। मीनाक्षी अब डांस सिखाती हैं और एक एकेडमी भी चला रही हैं। 

कुमार सानू से जुड़ा नाम 
मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम सिंगर कुमार सानू से जुड़ा था। उनकी फिल्म जुर्म में कुमार सानू ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गाना गाया था। फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान कुमार की मुलाकात मीनाक्षी से हुई और उनको देखते ही वह अपना द‍िल दे बैठे।

राजकुमार संतोषी ने किया था प्रपोज
मीनाक्षी शेषाद्रि को अंदाज अपना-अपना और चाइना गेट जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राज कुमार संतोषी ने भी प्रपोज किया था। मीनाक्षी ने राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल में काम किया था। मीनाक्षी शेषाद्रि ने राज कुमार संतोषी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में कहा- हां मैं उनसे प्यार करता था। मैंने उन्हें शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन उसने मुझे साफ इंकार कर दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर