करिश्‍मा कपूर की हमशक्‍ल को देख दंग रह गए फैंस, तस्‍वीरें देख आपको भी होगी हैरानी

Meet Karisma Kapoor lookalike: बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा कपूर की हमशक्‍ल की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्‍वीर में नजर आ रही लड़की हूबहू करिश्‍मा कपूर जैसे नजर आ रही है।

Karishma Kapoor
Karishma Kapoor 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं जिनके हमशक्‍ल खूब चर्चित हैं।
  • ऐश्‍वर्या राय से लेकर रणबीर कपूर तक के हमशक्‍ल को फैंस देख चुके हैं।
  • अब इंटरनेट पर सामने आईं करिश्‍मा कपूर की हमशक्‍ल की तस्‍वीरें!

Meet Karishma Kapoor lookalike: बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं जिनके हमशक्‍ल खूब चर्चित हैं। ऐश्‍वर्या राय से लेकर रणबीर कपूर तक के हमशक्‍ल को फैंस देख चुके हैं। खास बात ये है कि सितारों के इन हमशक्‍ल की भी अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा कपूर की हमशक्‍ल की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्‍वीर में नजर आ रही लड़की हूबहू करिश्‍मा कपूर जैसे नजर आ रही है। जो भी इसे देख रहा है वो दंग रह जा रहा है।

अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन के बाद अब करिश्मा कपूर की हमशक्ल सामने आई है। इंस्‍टाग्राम पर हिना अख नाम की एक प्रोफाइल है और इस पर जो वीडियो और फोटोज अपलोड हैं वो करिश्‍मा कपूर की हमशक्‍ल के हैं। वीडियोज और फोटोज में नजर आ रही हिना हूबहू करिश्‍मा की कॉपी हैं। फैंस भी इस बात पर हैरान जता रहे हैं। हिना इंस्‍टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

हिना अपने वीडियोज में करिश्‍मा कपूर के गानों पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनकी आंखें भी कर‍िश्‍मा कपूर की तरह हैं और चेहरा तो हूबहू मिलता हुआ है। अगर हिना कहीं बाहर दिख जाएं तो कोई भी उन्‍हें देखकर धोखा खा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

बता दें कि करिश्मा कपूर बड़े पर्दे से कई सालों से गायब हैं। कुछ समय पहले उन्‍होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'मेंटलहुड' से कमबैक किया था। हालांकि इससे उन्‍हें करियर के लिहाज से बहुत फायदा नहीं हुआ था। साल 2021 में करिश्मा कपूर को फिल्म 'डेंजरस इश्क' में अखिरी बार देखा गया था। इन दिनों वह अपने बच्‍चों के साथ वक्‍त बिता रही हैं। हालांकि पर्दे से इतर वह टीवी ऐड्स में नजर आती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर