राहुल खन्ना के बाद Milind Soman ने शेयर की न्यूड फोटो, ये सितारे भी बिना कपड़ों में आ चुके हैं नजर

बॉलीवुड में कई एक्टर हैं, जो न्यूड फोटोशूट करवा चुके हैं। वहीं हाल ही में मिलिंद सोमन( Milind Soman) ने एक फोटो शेयर की है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Bollywood stars
Bollywood stars 
मुख्य बातें
  • हाल ही में मिलिंद सोमन ने थ्रौबैक न्यूड तस्वीर शेयर की है।
  • इससे पहले राहुल खन्ना ने शेयर की थी।
  • बॉलीवुड में ये सितारे भी बिना कपड़ों में आ चुके हैं नजर।

बॉलीवुड एक्‍टर मिलिंद सोमन अपने न्यूड फोटो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक न्यूड थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें वो किसी जंगल में न्यूड पोज देते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन से पहले विनोद खन्ना के बेटे और एक्टर राहुल खन्ना ने सेमी न्यूड फोटो शेयर की थी। वहीं उनकी इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।

54 वर्षीय मिलिंद सोमन ने बताया कि उनकी ये तस्वीर साल 1991 की है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनका लुक और फिटनेस की लड़कियां दीवानी थी। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने न्यूड होकर सबके होश उड़ा दिए हैं। इस लिस्ट में जॉन अब्राहम से लेकर आमिर खान तक शामिल हैं। इसके साथ ही कई एक्टर हैं, जिन्होंने न्यूड सीन दिए हैं।

वहीं राहुल खन्ना की इस तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। बता दें कि बॉलीवुड में राहुल खन्ना की गिनती चॉकलेटी  ब्वॉय में की जाती है। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rahul Khanna (@mrkhanna) on

 

रणवीर सिंह- रणवीर सिंह का एक न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस तस्वीर में रणवीर एक बाथटब में लेटे नजर आए थे। हालांकि उनका ये फोटोशूट कई साल पुराना है। 

अश्मित पटेल- बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल ने न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनका ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इस तस्वीर में चढी लिए अश्मित खड़े दिखाई दिए।

अंगद हसीजा- टीवी और कई वेब सीरीज में नजर आ चुके अंगद हसीजा ने भी न्यूड फोटोशूट करवाया है। एक्टर अपनी न्यूड तस्वीरों की वजह से काफी दिनों तक चर्चा में रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Hasija (@angadhasija) on

फोटोशूट के अलावा कई एक्टर हैं, जिन्होंने पर्दे पर न्यूड सीन दिया है। उनमें सलमान खान, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई  एक्टर हैं। कुछ को पर्दे पर बिना कपड़ों के लोगों ने पसंद किया तो किसी को नापसंद।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर