20 साल पहले Miss World कॉन्‍टेस्‍ट में प्र‍ियंका चोपड़ा ने की थी ये बड़ी चूक, जीतने पर मिले थे एक लाख डॉलर

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 14, 2020 | 11:13 IST

Priyanka Chopra winning question in Miss World 2000 : प्र‍ियंका चोपड़ा ने साल 2000 में म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब एक चूक के बावजूद जीता था। जानें क्‍या था सवाल और उनका जवाब -

miss world 2000 Priyanka Chopra question and answer winning moment crown prize money
Priyanka Chopra ने Miss World में क्‍या गलती की थी 

साल 2000 भारतीय इतिहास में दर्ज है प्र‍ियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्‍ड जीतने को लेकर। ये मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट का 50वां साल था और जीत देश के लिए इसल‍िए भी खास थी क्‍योंक‍ि 1999 का मिस वर्ल्‍ड का ताज भी भारतीय सुदंरी युक्‍ता मुखी के नाम था। कम ही मामले ऐसे हुए हैं जब क‍िसी देश ने दो साल लगातार इस ख‍िताब को अपने नाम क‍िया हो। इस कॉन्‍टेस्‍ट में भारत को मिलाकर कुल 95 देशों की ब्‍यूटी क्‍वीन्‍स ने ह‍िस्‍सा लिया था जो उस समय के पीजेंट के लिए एक रिकॉर्ड था। 

लेकिन करीब 20 साल पहले 30 नवंबर 2000 को लंदन में हुए इस कॉम्‍प‍िटीशन में प्र‍ियंका चोपड़ा से बड़ी गलती हो गई थी। कॉन्‍टेस्‍ट के आख‍िरी राउंड में उनसे सवाल क‍िया गया था - वह मौजूदा दौर की जीव‍ित मह‍िलाओं में से क‍िसे सबसे सफल मानती हैं। इसके जवाब में प्र‍ियंका ने मदर टेरेसा का नाम लिया था। प्र‍ियंका ने कहा था - ऐसे बहुत से नाम हैं जिनसे मैं प्रभावित हूं। लेकिन मदर टेरेसा इनमें सबसे ऊपर हैं। अब ये बात और है क‍ि मदर टेरेसा उस समय भी जीव‍ित ही नहीं थीं।

लेकिन हमारी तरह पीजेंट के जज भी प्र‍ियंका से बेहद प्रभावित थे क्‍योंक‍ि देसी गर्ल के स‍िर पर मिस वर्ल्‍ड का ताज जो सजा था। वैसे इस जीत के साथ प्र‍ियंका चोपड़ा रातों रात करोड़पति बन गई थीं। उस समय की बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताब‍िक, प्र‍ियंका को ये कॉन्‍टेस्‍ट जीतने पर एक लाख डॉलर की रकम मिली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर