Miss world 2019: जमैका की टोनी-एन सिंह बनीं मिस वर्ल्ड 2019, तीसरे नंबर पर रहीं भारत की सुमन राव

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 22:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Miss world 2019: मिस वर्ल्ड 2019 चुन लिया गया है। बता दें कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब इस बार जमैका की टोनी-एन सिंह ने जीता है।

Miss world 2019
Miss world 2019 
मुख्य बातें
  • जमैका की टोनी-एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीता है।
  • भारत की सुमन राव को मिस वर्ल्ड एशिया चुना गया है।
  • सुमन राव राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं।

मिस वर्ल्ड 2019 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार जमैका की टोनी-एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीता है। वहीं भारत की सुमन राव सेकंड रनरअप रहीं। वहीं फर्स्ट रनरअप पर मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो रहीं।

69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आज यानी 14 दिसम्बर को लंदन में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जमैका की टोनी-एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया है। नाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार टोनी बधाइयां दी जा रही हैं। बता दें कि 23 वर्षीय टोनी एन सिंह एक डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती हैं। वहीं 14 साल से अमेरिका में रह रही हैं टोनी कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष के रूप में कैंपस में काम कर चुकी हैं।

टोनी को गाना गाने के अलावा ब्लॉग लिखने में भी काफी रुचि हैं। वहीं लिसा हना (1993) के बाद टोनी एन सिंह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली पहली जमैका की महिला हैं।

ताज पहनते वक्त टोनी एन सिंह काफी इमोशनल नजर आईं। मंच पर सिल्वर कलर के गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बात करें राजस्थान की सुमन राव की तो उन्हें इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिलने पर फैंस लगातार बधाईयां दे रहे हैं। वे मिस वर्ल्ड एशिया चुनी गईं। फेमिना मिस इंडिया 2019 की विजेता रहीं सुमन राव मिस वर्ल्ड 2019 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

सुमन राव राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। इसके अलावा वो एक मॉडल और ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर