Monica Bedi B'day: जेलर पर लगा था मोनिका बेदी के बाथरूम में CCTV लगवाने का आरोप, डॉन की थीं गर्लफ्रेंड

Monica Bedi Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज बर्थडे है और वो 45 साल की हो गईं हैं। मोनिका ने जेल में रहते हुए जेलर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बाथरूम में कैमरे लगाए हैं।

Monica Bedi
Monica Bedi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आज बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनका बेदी का जन्मदिन है और वो 45 साल की हो गईं हैं
  • मोनिका जब जेल में थीं तब उन्होंने जेलर पर बाथरूम में कैमरे लगवाने का आरोप लगाया था
  • अबू सलेम ने मोनिका को अपनी पत्नी बताया था जबकि एक्ट्रेस ने इस बात से इंकार कर दिया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज जन्मदिन है और वो 45 साल की हो गई हैं। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। साल 1979 में उनका परिवार नॉर्वे शिफ्ट हो गा था और। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की और साल 1995 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की।  

साल 1995 में उन्होंने फिल्म सुरक्षा से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने खिलौना, एक फूल तीन कांटे, तिरछी टोपीवाले, जंजीर, कालीचरण, जानम समझा करो, जोड़ी नंबर वन व प्यार इश्क और मोहब्बत जैसी फिल्मों में काम किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on

 

मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक भोपाल जेल में कैदी बनकर रहीं और इस दौरान तब खबरों में आईं जब उन्होंने जेलर पर गंभीर आरोप लगाए। एक वेबसाइट के मुताबिक वहां के जेलर पुरुषोत्तम सोमकुंवर मोनिका बेदी को पसंद करने लगे थे और बताया जाता है कि उन्होंने बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दिए थे। 

मोनिका की पसंद का रखा जाता था ख्याल

बताया जाता है कि जेल में मोनिका की पसंद और नापसंद का पूरा ख्याल रखा जाता था। उनके नहाने के लिए डव साबुन जेल में आता था और उनके खाने के लिए रेस्टोरेंट से खाना आता था। इतना ही नहीं उन्हें कॉस्मेटिक का सामान भी यहां भेजा जाता था। पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर यह आरोप लगे और इसे लेकर बहुत हंगामा भी हुआ हालांकि यह बात साबित नहीं हो सकी हो सकी थी कि उन्होंने ऐसा किया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on

 

अबू सलेम से था अफेयर

मालूम हो कि मोनिका का अफेयर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रहा है। मोनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अबू से पहली बार उनकी बात साल 1998 में फोन पर हुई थी, जब अबू ने उन्हें दुबई में एक शो में परफॉर्म करने के लिए बुलाया। मोनिका ने बताया, ' मैं फोन पर उसके साथ फ्रेंडली हो गई थी। उस समय उसने मुझे कोई और नाम बताया था और मैं नहीं जानती थी कि वो अबू सलेम है। अगर वो मुझे बताता कि वो अबू सलेम है, तो भी मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं होता। मैंने केवल दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के बारे में सुना था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on

 

दोनों को हो गया था प्यार

फोन पर बात करते हुए दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। बताया जाता है कि मोनिका को जानम समझा करो और जोड़ी नंबर वन जैसी फिल्में अबू सलेम की वजह से ही मिली थीं। मोनिका अबू के साथ लिव इन में रहती थीं और अबू ने उन्हें अपनी पत्नी भी बताया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसका खंडन किया था। मोनिक अबू से प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर