Mouni Roy Bikini Photo: मौनी रॉय ने शेयर की साल के पहले दिन की ये फोटो, बिकिनी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Mouni Roy Bikini Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी एक ग्मैलरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो नियॉन बिकिनी पहने दिख रही हैं।

Mouni Roy
Mouni Roy 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बिकिनी फोटो
  • मौनी की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं
  • मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर मौनी के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

लीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अब वो फिल्मों में काम कर रहीं हैं। टेलिविजन की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल रहीं मौनी रॉय के फैंस की काफी संख्या है। 

मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपनी नई फोटो फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वो नियॉन कलर की बिकिनी पहने पूल में बैठी नजर आ रही हैं। मौनी की इस साल की यह पहली सेल्फी है जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on

 

मौनी इस फोटो में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि वो इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो कुछ उन्हें जलपरी भी कह रहे हैं। वहीं कई फैंस ने इमोटिकल के जरिए उनकी तारीफ की। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर मौनी के 10. 8 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं थीं जिसमें उन्होंने रुकमणि का रोल निभाया था। अब जल्द ही वो दो फिल्मों में नजर आएंगी, जिसमें सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनने वाली मोगुल है, जो कि गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित है। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। ब्रह्मास्त्र में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर