Throwback: आमिर खान संग डांस कर रही लड़की इस एक्ट्रेस की है बेटी, कभी नदीम से था अफेयर

Pratibha Sinha Nadeem Love Story: साल 1996 में आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म का गाना परदेसी-परदेसी आज भी गुनगुनाया जाता है। जानिए कौन हैं आमिर खान के साथ डांस कर रही ये एक्ट्रेस....

Pardesi Pardesi Song
Pardesi Pardesi Song 
मुख्य बातें
  • आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना परदेसी-परदेसी आज भी गुनगुनाया जाता है।
  • परदेसी-परदेसी गाने में आमिर खान के साथ डांस कर रही इस एक्ट्रेस को आप जानते हैं?
  • इस एक्ट्रेस का अफेयर म्यूजिक डायरेक्टर नदीम के साथ रह चुका है।

मुंबई. साल 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं। इसका गाना परदेसी-परदेसी बॉलीवुड के आइकॉनिक सेड सॉन्ग्स में से एक हैं। इस गाने में एक लड़की में आमिर खान के साथ डांस करने वाली एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं। 

प्रतिभा का करियर काफी छोटा रहा था। उन्होंने महज 13 फिल्मों में ही काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिभा सिन्हा एक वक्त म्यूजिक डायरेक्टर नदीम को डेट कर चुकी हैं। नदीम पर गुलशन कुमार हत्याकांड का आरोप था।  

प्रतिभा सिन्हा की मम्मी माला सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं थीं।  हालांकि, नदीम इस दौरान पहले से ही शादी-शुदा थे। इसके बावजूद प्रतिभा सिन्हा उनके प्यार में पागल थीं। माला सिन्हा से बचने के लिए दोनों कोडवर्ड में बात किया करते थे। 

 

 

ये था कोडवर्ड का मतलब 
नदीम ने प्रतिभा को कोडवर्ड में एंबेसडर बुलाते थे। वहीं, प्रतिभा उन्हें Ace बुलाती थी। हालांकि, जब ये बात खुली तो प्रतिभा की मम्मी माला सिन्हा काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने प्रतिभा को चेन्नई भेज दिया था। 

प्रतिभा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया था। प्रतिभा फिलहाल अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं।                             

 

 

नदीम ने कहा था- मां-बेटी खेल रही हैं खेल 
नदीम ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रतिभा और उनकी मम्मी पर कई आरोप लगाए थे। नदीम ने कहा था कि दोनों मां-बेटी उनके साथ गेम खेल रही है। ये दोनों ही पब्लिसिटी के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रही हैं। 

 

 

नदीम ने कहा था कि वह सिर्फ प्रतिभा की इस वजह से मदद कर रहे हैं थे क्योंकि वह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। हालांकि, अब मैं अपनी वाइफ के साथ काफी खुश हूं। आपको बता दें कि नदीम फिलहाल लंदन में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर