शिल्पा शेट्टी से शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा तक, भगवान से जुड़े हैं इन सितारों के बच्चों के नाम - देखें ल‍िस्‍ट

Bollywood kids who have names related to gods: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके बच्चों के नाम काफी अलग हैं और भगवान से जुड़े हुए हैं। जानें इन स्टार किड्स के नाम और उसके मतलब के बारे में।

Star Kids Whose Names Related to God
Star Kids Whose Names Related to God  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भगवान से जुड़े हैं इस सेलेब्स के बच्चों के नाम।
  • एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के दोनों बच्चों के नाम भगवान से जुड़े हैं।
  • अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के नाम का अर्थ भी भगवान से जुड़ा है।

बॉलीवुड के सितारे भले ही अपनी जिंदगी अलग तरह से जीते हैं, लेकिन आज भी उन्हें अपने जमीन से जुड़ा पसंद हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके नाम ईश्वर से जुड़े हुए हैं। आपको बता दे, इन स्टार किड्स के माता-पिता को ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा हैं। तो आइए चले उन 10 स्टार किड्स के बारे में जानने।

स्टार किड्स जिनके नाम भगवान के नाम पर रखें गए हैं

1. वामिका कोहली 

वामिका कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी का नाम हैं। वामीका कोहली का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। आपको बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा है, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैं।

2. इनाया नौमी खेमू

बॉलीवुड स्टार किड्स के पेरेंट्स कुणाल खेमू और सोहा अली खान की एक प्यारी सी बेटी है। उनकी बेटी का जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था। आपको बता दें उन्होंने अपनी बेटी का नाम नौमी इसलिए रखा है, क्योंकि वह दुर्गा नवमी के दिन जन्म ली थी।

3. अबराम खान 

शाहरुख खान और गौरी खान सरोगेसी के जरिए इस बच्चे के माता-पिता बने थे। आपको बता दें शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने बेटे का नाम पैगंबर अब्राहम और भगवान राम के नाम को मिला कर रखा हैं।

4.  वियान कुंद्रा

 वियान कुंद्रा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम हैं। विहान कुंद्रा का जन्म 2012 में हुआ था। आपको बता दें इन बॉलीवुड स्टार ने अपने बच्चे का नाम भगवान श्री कृष्ण के नाम पर रखा हैं।

5. समीशा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के जन्म के 8 साल बाद सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थी। आपको बता दें इन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा रखा है। समीशा का अर्थ भगवान जैसा होता है।

6. राशा और रणवीर

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन और उनके पति अनिल ठंडानी के बच्चों का नाम राशा और रणवीर हैं। आपको बता दें इन्होंने यह नाम भगवान शिव के नाम पर रखा हैं।

7. शाक्य अख्तर

फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना की दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी एक बेटी का नाम शाक्य अख्तर रखा है। आपको बता दें शाक्य भगवान बुध का ही एक नाम है।

8. लिंगा 

साउथ अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या का एक बेटा लिंगा है। उनका यह नाम भगवान शिव के नाम पर आधारित है।

9. वेदांत 

बॉलीवुड एक्टर माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे के बेटे का नाम वेदांत हैं। आपको बता दें यह हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ वेद का एक रूपांतरण नाम है।

10. गौतम 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को एक लड़का और एक लड़की हैं। बेटी का नाम उन्होंने सितारा रखा है, तो बेटे का नाम गौतम रखा है। गौतम भगवान बुध का ही एक नाम है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर