Neena Gupta on Daughter: बिना शादी मां बनीं थीं नीना गुप्ता, अब कर रहीं अतीत पर पछतावा

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) बिना शादी मां बनीं थीं। अब उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अतीत के किसी फैसले के बारे में फिर से सोचना पड़े तो वो बिना शादी बच्चे को जन्म नहीं देंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

Neena Gupta with daughter Masaba Gupta and Husband
Neena Gupta with daughter Masaba Gupta and Husband 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता से हाल ही में पूछा गया कि वो अपने अतीत के किसी फैसले पर विचार करना चाहेंगी, तो किस पर करेंगी?
  • इस पर नीना ने कहा कि वो बिना शादी के बच्चे को जन्म नहीं देंगी
  • मालूम हो कि नीना का अफेयर वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता जल्द ही कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में नजर आएंगी, जिसमें वो उनकी मां का रोल निभाती दिखेंगी। हाल ही में नीना ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान नीना से पूछा गया कि उनकी जिंदगी का एक ऐसा कौन सा फैसला होगा जिसके बारे में वो फिर से विचार करना चाहेंगी?

नीना गुप्ता से जब यह सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो बिना शादी के बच्चे को जन्म नहीं देंगी। मालूम हो कि नीना की एक बेटी मसाबा गुप्ता हैं। अपने जवाब में नीना ने आगे कहा कि एक बच्चे को अपने दोनों पेरेंट्स की जरूरत होती है। मैं हमेशा मसाबा (नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता) के साथ ईमानदार रही, जिससे हमारे रिश्ते पर कभी कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन मैं जानती हूं कि उसने सहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

बता दें कि नीना का अफेयर वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। वेस्ट इंडीज की टीम कुछ मैचों के लिए भारत आई और इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और उनका अफेयर शुरू हो गया और इस दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गईं। जहां विवियन पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे वहीं नीना की शादी नहीं हुई थी इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया।

नीना गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मिश्रा से शादी की थी, इस समय उनकी उम्र 49 साल थी जबकि उनकी बेटी मसाबा 19 साल की थीं। नीना ने पहले भी देर से शादी करने पर पछतावा किया था और कहा था कि उन्हें सही उम्र में शादी कर लेनी चाहिए थी। मालूम हो कि उनकी बेटी मसाबा आज जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mufasa (@masabagupta) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Holi to all my dear folks who are celebrating. Have fun! #HappyHoli A post shared by Sir Vivian Richards (@officiallyvivian) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Sweet but could bite.?‍? ??‍♀️ A post shared by Mufasa (@masabagupta) on

नीना अक्सर अपने पिता विवियन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं। मसाबा ने साल 2015 में फिल्ममेकर मधु मंटेना से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 2018 में दोनों ने यह जानकारी दी कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर