जब Rishi Kapoor ने किया था Dimple Kapadia को किस, ऐसा था उनकी बीवी Neetu Kapoor कपूर का रिएक्‍शन

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर आज (8 जुलाई) 62 साल की हो गई हैं। 8 जुलाई 1958 को दिल्‍ली में उनका जन्‍म हुआ था।

Neetu Kapoor Birthday
Neetu Kapoor Birthday  
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी
  • नीतू कपूर ने करीब 12 फिल्मों में एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर आज (8 जुलाई) 62 साल की हो गई हैं। 8 जुलाई 1958 को दिल्‍ली में उनका जन्‍म हुआ था। यह उनका दूसरा जन्‍मदिन है पति ऋषि कपूर उनके साथ नहीं है। बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था और नीतू अभी तक उनके जाने के गम से उभर नहीं पाईहैं। अक्‍सर वह ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करती रहती हैं। वह कई बार सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गम बयां कर चुकी हैं। उनके पेरेंट्स ने उनका नाम हरनीत कौर रखा। नीतू ने 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी और वो सूरज, दस लाख, दो कलियां, वारिस और पवित्र पापी जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। नीतू कपूर ने साल 1973 में फिल्म रिक्शावाला से डेब्यू किया था, जिसमें वो रणधीर कपूर से साथ नजर आईं। 

इसके बाद अगले 10 साल तक उन्होंने करीब 50 फिल्मों में लीड रोल निभाया। इस दौरान उन्होंने करीब 12 फिल्मों में एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया जिसमें खेल खेल में, रफू चक्कर, कभी कभी, अमर अखबर एंथनी, दुनिया मेरी जेब में और पति पत्नी और वो जैसी फिल्में शामिल हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 22 जनवरी 1980 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। शादी के बाद 15 सितंबर 1980 को उनकी पहली संतान का जन्म हुआ। उनके घर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पैदा हुईं, लेकिन नीतू के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी मुश्किल रहा था। इसका खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में किया था।

मां से खाती थीं मार 

1974 में ऋषि कपूर पहली बार नीतू सिंह से मिले और यह उन दोनों की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' का सेट था। दोनों की दोस्‍ती हुई और फ‍िर प्‍यार। छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। नीतू महज 17 साल की थीं। ऐसे में नीतू कपूर को लेकर बताया जाता है कि उन्होंने ऋषि कपूर के लिए अपनी मां राजी सिंह की खूब मार खाई थी। नीतू की मां राजी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों खासकर मेल स्टार्स को कम ही पसंद करती थीं।

किसिंग सीन पर ऐसा था रिएक्‍शन

साल 1985 में आई फिल्म सागर में बॉलीवुड अदाकारा डिंपल कपाड़िया के हीरो ऋषि कपूर थे। फिल्म में ऋषि जी और डिंपल पर एक किसिंग सीन फिल्माया गया था।इस बात से ऋषि कपूर काफी नर्वस थे। उनके नर्वस होने की वजह थीं बीवी नीतू कपूर। ऋषि कपूर को लग रहा था कि दोनों का किसिंग सीन देखकर नीतू कैसे रिएक्‍ट करेंगी। फिल्म के प्रीमियर पर जब नीतू कपूर ने सीन देखा तो उन्‍होंने कोई रिएक्‍शन नहीं दिया। कार में घर जाते समय नीतू ने ऋषि से कहा कि तुमने किस अच्छे से नहीं किया। इस रिएक्‍शन के बाद ऋषि कपूर ने राहत की सांस ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर