नीतू कपूर ने कहा- 'अनुलोम विलोम, कपाल भाती से कोरोना को दी मात, इम्युनिटी के लिए पिया ढेर सारा काढ़ा'

बॉलीवुड में बीते साल कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए थे। इनमें एक नाम एक्ट्रेस नीतू कपूर का भी है। अब नीतू कपूर ने बताया कैसे उन्होंने योग के जरिए इस महामारी को मात दी।

Neetu Kapoor
Neetu Kapoor 
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर बीते साल कोरोना से संक्रमित थीं।
  • नीतू कपूर ने बताया कैसे योग के जरिए उन्होंने कोरोना को मात दी।
  • नीतू कपूर ने बताया कि इम्युनिटी के लिए क्या करती थीं।

मुंबई. नीतू कपूर के लिए साल 2020 काफी परेशान भरा रहा था। बीते साल उनके पति ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थीं। वहीं, एक्ट्रेस कोरोना महामारी से संक्रमित हो गईं थीं। नीतू कपूर ने बताया है कि कैसे योग और आयुर्वेद ने उन्हें महामारी से उबरने में मदद की। 

मिड डे से बातचीत में नीतू कपूर ने कहा, 'मैंने अनुलोम-विलोम और कपाल भाती किया, जिसने भी मेरी काफी मदद की थी। मैं हेडफोन पर गाना सुना करती थीं। कभी किसी से 30 मिनट तक बात किया करती थीं।' 

नीतू आगे कहती हैं, 'इम्युनिटी के लिए मैं बहुत सारा काढ़ा, गिलोय का पानी, चाय, आंवला, चुकंदर और लहसुन का जूस पिया करती थीं। जब मुझे इन्फेक्शन हुआ तो तीन हफ्ते तक मैं कुछ सूंघ नहीं पाई। 

परिवार मेरी ताकत
नीतू कपूर के मुताबिक, 'बीमारी के दौरान मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत था। मेरी डाइट काफी अनुशासन वाली हो गई थी। मैं अच्छा खाना खा रही थी कोई चीट डाइट नहीं ले रही थीं।'

एक्ट्रेस के मुताबिक, 'ऋषि कपूर के निधन के बाद दोबारा से शुरुआत करना आसान नहीं था। मैंने काम करने के लिए हिम्मत जुटाई और मेरे बच्चे रणबीर और रिद्धिमा ने मेरे निर्णय को सपोर्ट किया।'

रणबीर कपूर कोरोना पॉजीटिव 
रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसकी पुष्टि की थी। नीतू ने लिखा, 'रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।'

नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर फिलहाल दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर