ऋषि कपूर के निधन के बाद से अकेले रह रही हैं नीतू कपूर, बोलीं- मेरे साथ कोई नहीं रहता

Neetu Kapoor on Her Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि पति ऋषि कपूर के निधन के बाद से वो अकेले रह रही हैं।

Neetu Kapoor with Late Husband Rishi Kapoor
Neetu Kapoor with Late Husband Rishi Kapoor 
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने बताया क्यों किया पर्दे पर वापसी का फैसला।
  • एक्ट्रेस ने बताया- पति ऋषि कपूर के निधन के बाद रह रही हैं अकेली।
  • मालूम हो कि अप्रैल 2020 में कैंसर से ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर बीते कई दिनो से चर्चा में हैं। इन दिनों वो डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स को जज कर रही हैं। इसके अलावा वो लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर फिल्म जुग जुग जियो से वापसी करने जा रही हैं। इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। नीतू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की।

Also Read: ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने ठुकराया था 'कल हो ना हो' का ऑफर, 19 साल बाद किया वजह का खुलासा

नीतू बोलीं- मेरे साथ कोई नहीं रहता

नीतू ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि पति ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने कैसे खुद को संभाला। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अकेले रहती हैं। उनके दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा की शादी हो चुकी है। इस बीच उन्होंने एक्टिंग में अपना सुकून ढूंढ लिया। नीतू ने इस बारे में कहा, 'एक्टिंग मेरा पेशा है। मैं और क्या कर सकती हूं, मैं बिल्कुल अकेली हूं। मेरे साथ कोई नहीं रहता, मेरे दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। तो मैं क्या करूं? इसलिए, मैंने फैसला किया कि बिजी रहना बेहतर है, काम करते रहो, दिल बहल जाता है। तो यह अच्छी बात है।'

कैसा है सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का एक्सपीरियंस

सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो इसे लेकर बहुत नर्वस थीं। यहां तक कि फिल्म जुगजुग जियो की शूटिंग को बीच में छोड़ देना चाहती थीं क्योंकि यह एक तनावपूर्ण अनुभव था। हालांकि इंडस्ट्री के एक दोस्त के सपोर्ट से, नीतू ने अपना विश्वास वापस जीता और अब वह जुगजुग जियो के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

Also Read: आलिया भट्ट से शादी के बाद बदल गए हैं रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने किया ये खुलासा

कब रिलीज होगी फिल्म

मालूम हो कि नीतू कपूर फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर अहम रोल में हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि साल 2020 में अप्रैल महीने में कैंसर से ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर