ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद पत्नी नीतू ने शेयर की फोटो, लिखा- हमारी कहानी खत्म हुई

Neetu Kapoor Shares Rishi Kapoor Photo: ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद आज पत्नी नीतू कपूर ने उनकी फोटो शेयर कर लिखा, 'हमारी कहानी खत्म हुई।'

Neetu Kapoor with Husband Rishi Kapoor
Neetu Kapoor with Husband Rishi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की फोटो
  • ऋषि कपूर की फोटो शेयर कर नीतू ने लिखा- 'हमारी कहानी खत्म हुई'
  • मालूम हो कि दो दिन पहले 30 अप्रैल को कैंसर से ऋषि कपूर का निधन हो गया

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया। ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे और करीब एक साल बाद भारत वापस लौटे। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रहीं। अब ऋषि कपूर को एक बार फिर से कैंसर हो गया था जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई और वो जिंदगी की जंग हार गए। 

ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद आज (2 मई) पत्नी नीतू ने उनकी फोटो शेयर की जिसमें वो मुस्कुराते रहे हैं। इसे पोस्ट कर नीतू ने लिखा, 'हमारी कहानी खत्म हुई'।मालूम हो कि ऋषि की बीमारी के समय नीतू हमेशा उनके साथ रहीं। न्यूयॉर्क में ऋषि के इलाज के दौरान भी वो एक साल तक विदेश में ही थीं और अब अपने पति के अंतिम समय में भी नीतू उनके साथ थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित लव स्टोरी में से एक हैं। ऋषि कपूर और नीतू पहले केवल अच्छे दोस्त थे और ऋषि अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में नीतू को बताया करते थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और धीरे- धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। ऋषि नीतू के साथ फिल्म कभी-कभी की शूटिंग करने के बाद फिल्म बारूद की शूटिंग के लिए विदेश गए और अकेला महसूस करने लगे। पेरिस में ऋषि को अहसास हुआ कि वो नीतू से प्यार करने लगे हैं। इसके बाद उन्होंने नीतू को अपने दिल की बात बताई थी। जिसके बाद साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी को 40 साल पूरे हो गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

मालूम हो कि ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से पूरी तरह ठीक होकर लौटे थे और उनकी सेहत में काफी सुधार भी हुआ था। उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी थी लेकिन बीते दिनों भी उनकी दो बार तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से वो ठीक होर घर लौट आए। लेकिन अब ऋषि कपूर को एक बार फिर से कैंसर हो गया था, जिसकी जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी थी। फिर से कैंसर होने के बाद ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी और उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर