नेहा धूपिया की बेटी की तस्वीर को देख लोगों ने कहा-'चेहरा दिखाओ', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड
Updated Aug 18, 2019 | 21:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटी मेहर धूपिया बेदी की तस्वीर शेयर की है। बता दें कि एक्ट्रेस की बेटी नौ महीने की हो चुकी है। सामने आई तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

Neha dhupiya
Neha dhupiya   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हाल ही में नेहा धूपिया ने बेटी मेहर धूपिया बेदी की तस्वीर शेयर की है
  • बेटी की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं
  • मेहर के इस तस्वीर को फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं

एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी की तस्वीर को शेयर करती रहती हैं। बता दें कि उनकी बेटी अब नौ महीने की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने मेहर के चेहरे का खुलासा अब तक नहीं किया है। ऐसे में फैंस मेहर को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में शेयर किए गए मेहर की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

नेहा धूपिया इन दिनों मदरहुड को बेहद एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस एक मां होने के नाते इसे लेकर खुलकर बात करती हैं। पिछले दिनों वो ब्रेस्टफीडिंग और उसके महत्व को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। जिसके तहत उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए इसकी आजादी होनी चाहिए।

वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की एक नई तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस मेहर की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'प्यार का भंडार'। इस तस्वीर के शेयर करते ही फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Fountainhead of Love ? #9months @mehrdhupiabedi A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-मुझे आश्चर्य होता है कि आप इसका चेहरा क्यों छिपाती हैं। जिसपर नेहा धूपिया ने कमेंट करते हुए कहा कि हाहाहाह.... आप जल्द इसका चेहरा देखेंगी। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा-हम इस क्यूटीपाई का चेहरा देखना चाहते हैं। वहीं नेहा इन दिनों फिल्मों से दूर रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। फेमस शो एमटीवी रोडीज में उन्हें होस्ट की भूमिका में देखा जा रहा है। इस शो में उनके साथ प्रिंस नरूला, रणविजय सिंह जैसे स्टार्स जज की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Colors of joy , Colors of freedom ... #happyindependenceday ... #Jaihind ! A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

नेहा धूपिया अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेहर की एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो तिरंगा कलर के बलून के साथ खेलती नजर आ रही थी। मेहरा का ये वीडियो लोगों ने बेहद पसंद किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर