स्टार किड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, हाथों में तिरंगा लिए इस अंदाज में नजर आईं इनाया और नूरवी

बॉलीवुड
Updated Aug 15, 2019 | 15:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

73वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि स्टार किड्स भी इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में सोहा अली खान की बेटी इनाया और नील नीतिन मुकेश की बेटी नूरवी की खास तस्वीरें सामने आई हैं।

Nurvi and Inaaya
Nurvi and Inaaya  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं स्टार किड भी 73वें स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • हाल ही में सोहा अली खान की बेटी और नील नीतिन मुकेश की बेटी की खास तस्वीरें सामने आई हैं
  • सोशल मीडिया पर स्टार किड की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं

आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।  बॉलीवुड स्टार्स से लेकर स्टार किड तक इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस लिस्ट में सोहा अली खान की बेटी इनाया और नील नीतिन मुकेश की बेटी नूरवी शामिल हैं। हाल ही में दोनों की खास तस्वीरें सामने आई, जिसमें वो हाथों में तिरंगा लिए खड़ी हैं। बता दें कि स्टार किड की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

फिल्म और टीवी  एक्टर्स ने देशवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस की अपने अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं। इस खास दिन पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। ऐसे में स्टार किड कहां पीछे रहने वाले थे। हाल ही में सोहा अली खान की बेटी इनाया की खास तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो तिरंगा लिए खड़ी हैं।

इसके साथ ही वो बेहद क्यूट स्माइल दे रही हैं। सामने आई तस्वीर में वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। इसके अलावा नील नितिन मुकेश ने भी खास अंदाज में अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की में शुभकामनाएं दी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा नूरवी ने सेलिब्रेट किया पहला अपना पहला स्वतंत्रता दिवस।इस दौरान नील नीतिन मुकेश अपनी बेटी को गोद लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि नील नितिन मुकेश की बेटी अभी 11 महीने की हैं। नूरवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

बॉलीवुड एक्टर नील नीतिन मुकेश इन दिनों अपनी नई फिल्म साहो की वजह से काफी चर्चा में है। सामने आए फिल्म का ट्रेलर और फोटोज लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। सामने आए ट्रेलर से साफ है कि नील नीतिन मुकेश विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर