इस नवरात्रि गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, रिलीज हुआ धमाकेदार गाना 'वसालड़ी'

Shardiya Navratri 2022, Vasaldi Song By Falguni Pathak Out: नवरात्रि के त्योहार के लिए गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक लोगों के लिए एक धमाकेदार नया गाना लेकर आई हैं। उनका नया गाना वसालड़ी रिलीज होते ही वायरल हो गया है। आप यहां उनका यह नया गाना सुन सकते हैं।

Shardiya Navratri 2022, Vasaldi Song By Falguni Pathak Out
Vasaldi Song By Falguni Pathak 
मुख्य बातें
  • रिलीज हुआ नवरात्रि के लिए नया गाना। 
  • गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ने गाने को दी है अपनी आवाज।
  • सोशल मीडिया पर छाया फाल्गुनी का नया गाना वसालड़ी।

Shardiya Navratri 2022, Vasaldi Song By Falguni Pathak Out: नवरात्रि के त्यौहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। नवरात्रि में गरबा और उसमें गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के गाने सुनकर लोगों पैर अपने आप थिरकने लगते हैं और इस बार नवरात्री के अवसर पर गरबा क्वीन अपने फैंस के लिए लेकर आ रहीं है वसालड़ी - एक ऐसा गाना जो आपको झूमने पर कर देगा मजबूर। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए फाल्गुनी ने शैल हांडा के साथ टीम अप किया है। शैल ने इस गाने को कंपोज़ किया और  फाल्गुनीके साथ मिलकर गाया है, और इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखा है।  

Also Read: करण जौहर ने एसएस राजामौली को दिए 10 करोड़ रुपये? रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र है वजह

फाल्गुनी पाठक हमेशा से ही नवरात्रि का पर्याय रही है, पिछले कई सालों से दर्शक उनके गाने  पर प्यार बरसाते आये हैं, और उनके गानों पर झूमते हुए नजर आये हैं। वसालड़ी के साथ दर्शक कई वर्षो बाद अपनी पसंदीदा गायिका फाल्गुनी पाठक को इस गाने के म्यूजिक वीडियो में भी देखेंगे, इस खबर के साथ उनके फैंस का उत्साह देखने लायक है। इस कलरफुल, वाइब्रेंट और एनर्जेटिक गरबा वीडियो को जिगर सोनी और सुहराद सोनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, जो वीडियो में भी हैं, जबकि वीडियो संजय लोंधे द्वारा निर्देशित किया गया  है।

Also Read: 46 की अमीषा पटेल बनीं बिकिनी बेब्स, एक्ट्रेस को देख यूजर बोला- ये गदर की सकीना सनी लियोन कैसे बन गई

गाने के बारे में बात करते हुए फाल्गुनी पाठक कहती हैं, "मैं अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं और इस नवरात्रि में 'वसालड़ी' उनके लिए मेरी तरफ से एक उपहार है। मुझे उम्मीद है इस गरबा वे मेरे इस गाने को लूप में बजायेंगे, और वे इस गाने पर खूब सारा प्यार न्योछावर करेंगे।  

विनोद भानुशाली कहते हैं, “फाल्गुनी पाठक के गानों  के बिना नवरात्रि अधूरी है। उनके गाने आज भी हमें याद हैं और एक म्यूजिक लेबल के रूप में हमने अपने प्रशंसकों को गरबा करने के लिए एक नया गाना देने का  प्रयास किया है। 'वसालड़ी ' उनके संगीत के असली सार को दर्शाता है, उनकी सिग्नेचर स्टाइल के साथ अपनेपन की भावना लाती  है और हमें पूरा विश्वास है कि इस त्योहारी सीजन में यह आपका नया पसंदीदा गीत होगा।" इस नवरात्री वसालड़ी पर झूमने के लिए हो जाईये तैयार, यह गाना हिट्ज म्यूजिक पर अब उपलब्ध है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर