निकितिन धीर- कृतिका सेंगर ने किया बेटी के नाम का खुलासा, शेयर किया ये पोस्ट

एक्टर निकितिन धीर और उनकी पत्नी कृतिका सेंगर हाल ही में पेरेंट्स बन गए और उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। जानें, कपल ने क्या रखा है बेटी का नाम।

Kratika Sengar And Nikitin Dheer
Kratika Sengar And Nikitin Dheer  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पेरेंट्स बने एक्टर निकितिन धीर और कृतिका सेंगर।
  • शादी के सात साल बाद हुआ बेटी का जन्म।
  • जानें कपल ने क्या रखा है बच्ची का नाम।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सुप्रेस में थंगाबली का रोल प्ले कर पहचान बनाने वाले एक्टर निकितिन धीर हाल ही में एक बेटी के पिता बन गए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि 12 मई, 2022 को उनकी बेटी का जन्म हुआ। मालूम हो कि कपल ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 'थंगाबली' यानी निकितिन धीर बने पिता, पत्नी कृतिका सेंगर ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

शेयर किया ये पोस्ट 

निकितिन और उनकी पत्नी व टीवी एक्ट्रेस कृतिका धीर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी कि उनके घर बेटी आई है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी का नाम भी बताया। मालूम हो कि उनकी बेटी का नाम देविका धीर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'तो अब रोमांच शुरू होता है.. हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। देविका धीर.. 12/05/2022 ' इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम अपनी डार्लिंग बेटी के आगमन को आपके साथ शेयर करते हुए धन्य महसूस करते हैं।'

सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाई

कपल ने जैसे ही यह खुशखबरी दी शेयर की फैंस और सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। स्मृति खन्ना, कुशाल टंडन, श्रेनु पारीख और अंजुम फकीह समेत तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। वहीं फैंस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर इस स्टार कपल को बधाई दी। 

ये भी पढ़ें: 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? इन खबरों पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी

शादी के सात साल बाद बने पेरेंट्स

बता दें कि पिछले साल नवंबर के महीने में कृतिका और निकितिन ने यह जानकारी दी थी कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कृतिका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए यह कहा था कि 'निकितिन आसमान पर हैं, लेकिन मुझे नंबर नहीं पता! पिता बनने के लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैं जल्द ही मां बनने वाली हूं।' मालूम हो कि शादी के 7 साल बाद निकितिन धीर और कृतिका सेंगर माता-पिता बने हैं।‌ 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर