Nusrat Jahan: 30 साल की हुईं बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां, खूबसूरती में बॉलीवुड अदाकाराओं को देती हैं टक्‍कर

Nusrat Jahan Birthday: तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 8 जनवरी को अपना 30वां जन्‍मदिन मनाया।

Nushrat Jahan
Nushrat Jahan 

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अदाकारा नुसरत जहां चर्चा में बनी हुई हैं। नुसरत जहां ने 8 जनवरी को अपना 30वां जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर पर वह अपने पति के साथ किसी खूबसूरत जगह पर थीं। नुसरत ने अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी में उस जगह की एक तस्‍वीर शेयर की है जो किसी खूबसूरत वादी की है। नुसरत जहां हमेशा अपने स्‍टाइ‍ल और लुक से छाई रहती हैं। अपने अंदाज से वह बॉलीवुड अदाकाराओं को टक्‍कर देती हैं। 

बता दें कि नुसरत पहली बार सांसद बनकर शपथ लेने पहुंचीं तो उनके हाथों में शादी की मेहंदी लगी थी, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर था। नुसरत शादी के तुरंत बाद संसद पहुंची थीं। उनके इस लिबास पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई थी। हालांकि इस सबसे बेपरवाह नुसरत पति के साथ तस्‍वीरें शेयर करती हैं और जो उनके मन में आता है, वह करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

 

बता दें कि नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह असल जिंदगी में काफी स्‍टाइलिश हैं। उन्‍होंने 2011 में बंगाली फ‍िल्‍म Shotru से डेब्‍यू किया था और उनके बाद वह स्‍क्रीन पर जम गईं। अब तक वह दो दर्जन फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं और कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने फिल्म शोतरू से डेब्यू किया था। वह ‘खोखा 420’, ‘खिलाड़ी’ और ‘सोंधे नमार आगेय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

नुसरत जहां ने बीते साल 19 जून, 2019 को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। यह शादी तुर्की के शहर इंस्तानबुल में दो तरह के रीति रिवाजों के साथ पूरी हुई थी। पहले उन्‍होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फ‍िर क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक दूसरे को हमसफर चुना। शादी के डेढ़ महीने बाद नुसरत और निखिल हनीमून मनाने गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर