डीप नेक टॉप में वायरल हुई काजोल की बेटी न्यासा की नई तस्वीर, मां काजोल से तुलना कर रहे फैंस

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो ग्रीन कलर के डीप नेक क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख फैंस न्यासा की तुलना काजोल से कर रहे हैं।

Nysa Devgn
Nysa Devgn 
मुख्य बातें
  • न्यासा देवगन की फोटो सोशल मीडिया पर छाई।
  • डीप नेक क्रॉप टॉप में दिखीं न्यासा देवगन।
  • फोटो देख फैंस काजोल से कर रहे न्यासा की तुलना।

सबसे ज्यादा चर्चित बॉलीवुड स्टार किड्स की बात करें तो एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का नाम भी इस लिस्ट में आता है। न्यासा अक्सर अपनी नई फोटोज व वीडियोज को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिन पहले उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और अब एक बार फिर उनकी एक नई फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस उनकी तुलना उनकी मां और एक्ट्रेस काजोल से कर रहे हैं। 

फैंस कर रहे काजोल से तुलना

न्यासा पहले से काफी बदल गई हैं और कहीं ज्यादा खूबसूरत व ग्लैमरस लगने लगी हैं। अब उनकी जो नई तस्वीर सामने आई है उसमें वो ग्रीन कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप पहने हुए हैं। फोटो में न्यासा ने मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला छोड़ा हुआ है। न्यासा की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि न्यासा अपनी मां की तरह खूबसूरत हैं। 

पिता के बेहद करीब हैं न्यासा

एक शो में काजोल ने अजय देवगन और न्यासा के बॉन्ड के बारे में बात करते हुए बताया था कि अजय न्यासा के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस ने बताया था, 'अगर न्यासा रात में बाहर जाती है, तो अजय उनके वापस आने का इंतजार करते हैं। वह उसके लिए दरवाजा खोलते हैं। अजय ही उसके लिए सब करते हैं।'

बेटी की ट्रोलिंग पर भड़क चुके हैं अजय- काजोल

मालूम हो कि न्यासा अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कभी इसकी वजह उनके कपड़े होते हैं तो कोई अन्य वजह होती है जिसपर अजय और काजोल नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। बेटी की ट्रोलिंग पर अजय ने कहा था कि इस तरह की ट्रोलिंग से न सिर्फ न्यासा बल्कि पूरी फैमिली प्रभावित होती है। न्यासा अभी छोटी हैं और मुझे लगता है कि कभी-कभी लोग गरिमा भूल जाते हैं और बकवास करते हैं। वहीं काजोल ने ट्रोलिंग को भयानक और आहत करने वाला बताया था। काजोल को डर रहता है कि ट्रोलिंग उनके बच्चों की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। 

सिंगापुर में कर रही हैं पढ़ाई

मालूम हो कि न्यासा सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा विदेश में रहकर आराम से अपनी पढ़ाई कर सकें इसलिए साल 2018 में अजय- काजोल ने सिंगापुर में अपार्टमेंट खरीदा था। वहां काजोल भी उनके साथ कुछ समय रह चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर