Om Puri Birth Anniversary: ओम पुरी की 5 शानदार फिल्में, जिनमें दिखा एक्‍टर का दमदार अभिनय

Om Puri Birth Anniversary: ओम पुरी की गिनती बॉलीवुड के दिग्‍गज कलाकारों में होती है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम आपको उनकी कुछ बेहतरी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आज भी यादगार हैं।

Om Puri, Om Puri birth anniversary
Om Puri 
मुख्य बातें
  • ओम पुरी का जन्‍म 18 अक्टूबर 1950 को हुआ था
  • उन्‍होंने साल 2017 में दुनिया को अलविदा कहा था
  • ओम पुरी ने कॉमर्शियल समेत फीचर फिल्मों में भी काम किया है

Memorable films of Om Puri: स्वर्गीय ओम प्रकाश पुरी की गिनती भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे रियलिस्टिक अभिनेताओं में होती है। कला के साथ व्यावसायिक फिल्मों में उनके प्रदर्शन ने सभी उम्र के दर्शकों को प्रभावित किया है। 18 अक्टूबर 1950 को अंबाला में एक पंजाबी परिवार में जन्मे ओम पुरी ने 6 जनवरी, 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। मगर अभी भी सिनेमा जगत में उनके काम को सराहा जाता है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको ओम पुरी की पांच ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें उनके दमदार अभिनय ने सबको अपना मुरीद बना दिया। 

जाने भी दो यारो
साल 1983 में आई इस फिल्म ने बॉलीवुड में व्यंग्य की शैली की शुरुआत की। ओम पुरी ने फिल्म में एक बिल्डर, आहूजा की भूमिका निभाई थी। यह मूवी राजनीति, नौकरशाही, मीडिया आदि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर आधारित थी। इसमें ओम पुरी के अलावा नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, सतीश शाह, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता भी थीं।

सदगति
सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित सदगति 1981 में रिलीज हुई थी।  मुंशी प्रेमचंद की एक लघु कहानी पर आधारित थी। ओम पुरी ने एक गरीब गांव के थानेदार की भूमिका निभाई थी। इसमें ओम पुरी ने वास्‍तविकता को पेश किया था। 

मिर्च मसाला
केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1987 में आई थी। इसमें ओम पुरी के अलावा नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और स्मिता पाटिल प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म औपनिवेशिक भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

अर्ध सत्य
गोविंद निहलानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी ने एक निष्पक्ष पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी। ओम पुरी ने इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। मूवी में उनके अलावा अमरीश पुरी, स्मिता पाटिल और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी थे।

आक्रोश
आक्रोश को गोविंद निहलानी ने डायरेक्‍ट किया था। ये उनकी पहली फिल्म थी। यह न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और वंचितों के उत्पीड़न और दमन पर आधारित थी। इसमें ओम पुरी ने दमदार अभिनय का प्रदर्शन किया था। इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया था। जिसके चलते फिल्म ने 1980 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर