Throwback: जब ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था किस, भारत से लंदन तक मच गया था शोर

Bollywood Throwback: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए महाराज और राष्ट्रमंडल देशों के नए राष्ट्राध्यक्ष बने हैं। प्रिंस चार्ल्स का भारत आना जाना रहा है और वह हिंदी फिल्मों की शूटिंग देखने भी आ चुके हैं।

Prince Charles and Padmini Kolhapure
Prince Charles and Padmini Kolhapure 
मुख्य बातें
  • एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा बने हैं
  • प्रिंस चार्ल्स का भारत आना जाना रहा है और वह हिंदी फिल्मों की शूटिंग देखने भी आ चुके हैं
  • लगभग 40 साल पहले प्रिंस चार्ल्स भारत यात्रा पर आए थे और उस दौरान वह मुंबई गए थे

Bollywood Throwback: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए महाराज और राष्ट्रमंडल देशों के नए राष्ट्राध्यक्ष बने हैं। प्रिंस चार्ल्स का भारत आना जाना रहा है और वह हिंदी फिल्मों की शूटिंग देखने भी आ चुके हैं। इसी दौरान एक रोमांचक घटना हुई थी जिसकी अब चर्चा हो रही है। यह घटना काफी पुरानी है। 

लगभग 40 साल पहले प्रिंस चार्ल्स भारत यात्रा पर आए थे और उस दौरान वह मुंबई गए थे। वह फिल्म की शूटिंग देखना चाहते थे तो हिंदी फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' के सेट पर उन्होंन कुछ वक्त गुजारा था। 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में शम्मी कपूर, नंदा, कुणाल कपूर और पद्ममिनी कोल्हापुरे लीड रोल में थी।

Also Read: नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, प्रिंस चार्ल्स बने नए राजा

स्वागत में कर लिया किस

इस दौरान प्रिंस चार्ल्स ने फिल्म की हिरोइन से भी मुलाकात की तो पद्मिनी कोल्हापुरे ने अचानक प्रिंस चार्ल्स के गाल पर किस कर लिया था। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स हैरान रह गए। यह खबर आग की तरह भारत से लेकर लंदन तक फैल गई कि भारतीय अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे ने ब्रिटेन के प्रिंस को चूम लिया। इस घटना के बाद पद्ममिनी कोल्हापुरे दुनियाभर में फेमस हो गईं और कई दिन तक अखबारों और मैगजीन में छाई रहीं। 

Also Read: रिलीज हुआ पद्मिनी कोल्हापुरे का नया वेडिंग एंथम 'ये गलियां ये चौबारा'

इमिग्रेशन अधिकारी ने लंदन में पहचाना

पद्मिनी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि हम लोग राजकमल स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। शशिकला जी ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया और मैंने उनके स्वागत में उनके गाल पर किस कर लिया। ये उस दौर की बात है जब किसी को चूम लेना बहुत बड़ी बात थी। जब लंदन में पद्मिनी घूमने गईं तो वहां के इमिग्रेशन अधिकारी ने उन्हें पहचान लिया और उनसे पूछा कि आप वही हैं ना जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर