Pankaj Tripathi Birthday: कभी होटल में काम कर करते थे गुजारा, आज हैं 40 करोड़ से ज्‍यादा संपत्ति के मालिक

Pankaj Tripathi: एक्‍टर पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था। पहले वह एक फाइव स्टार होटल में काम करते थे। स्‍नातक के बाद उन्‍होंने मुंबई में कदम रखा था।

Pankaj Tripathi net worth, Pankaj Tripathi birthday
bollywood actor Pankaj Tripathi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से पंकज त्रिपाठी को मिली पहचान
  • पंकज त्रिपाठी आज अपना 45वां जन्‍मदिन मना रहे हैं
  • बचपन में वह अपने पिता के साथ खेती करते थे

Pankaj Tripathi Net Worth: वर्सटाइल एक्‍टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)भले ही आज बॉलीवुड का जाना माना नाम हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब इस मायानगरी में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्‍हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। वह न सिर्फ एक कमरे के मकान में रहे बल्कि उन्‍होंने गुजारे के लिए कई छोटे मोटे काम भी किए। पहले वह एक होटल में बतौर कुक भी काम करते थे। मगर आज वह करीब 40 करोड़ से ज्‍यादा संपत्ति के मालिक हैं। आज पंकज अपना 45वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें बताएंगे। 

16 करोड़ के बंगले में रहते हैं पंकज

पंकज त्रिपाठी बिहार के बेलसंड में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। यह संपत्ति लगभग 16 करोड़ की है। पंकज के पास मुंबई में भी एक आशियाना है, जो  समुद्र के ठीक सामने है। इसके अलावा भी एक्‍टर पंकज त्रिपाठी के पास देश के विभिन्न हिस्सों में संपत्तियां हैं। 

ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से करते हैं कमाई 

पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति लगभग 6 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ से अधिक है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्में हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति में 50% की वृद्धि हुई है और आने वाले 3 वर्षों में यह दोगुनी हो सकती है क्‍योंकि उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्‍ट हैं। 

इन लग्‍जरी कारों का है कलेक्‍शन 

गैंग्स ऑफ वासेपुर से लाइमलाइट में आने वाले पंकज त्रिपाठी के पास कई लग्‍जरी 
गाड़ियों का कलेक्‍शन है। इनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर रु. 37 लाख (लगभग), मर्सिडीज बेंज E200,65 लाख (लगभग) और मर्सिडीज एमआई 500 करीब 60 लाख शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास महंगी बाइक भी है। 

पर्सनल लाइफ 

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था। वह 11वीं कक्षा पास करने तक अपने पिता के साथ एक किसान के रूप में काम करते थे। त्योहारों पर वह गांव के नाटक में अदाकारी करते थे। बाद में वे पटना चले गए जहां उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद वह पटना के एक फाइव स्टार होटल में काम करते थे। उन्‍होंने इसी दौरान अपना स्नातक पूरा किया, इसके बाद वह मुंबई चले गए। उन्‍हें फिल्म रन में एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद वह कई फिल्म और टीवी सीरियल में नजर आते रहें, लेकिन उन्‍हें पॉपुलैरिटी  लेकिन साल 2012 में वह फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर