Code Name- Tiranga: पर्दे पर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा- हार्डी संधू, आयुष्मान की फिल्म से होगी सीधी टक्कर

Code Name: Tiranga Release Date - बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम: तिरंगा का नया पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Parineeti Chopra and Harrdy Sandhu in Movie Code Name: Tiranga
Parineeti Chopra and Harrdy Sandhu in Movie Code Name: Tiranga 
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू पर्दे पर साध आएंगे नजर।
  • फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' में दिखेगी जोड़ी।
  • जानें फिल्म कब होगी रिलीज।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू दर्शकों का मनोरजंन करने के लिए पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों फिल्म कोड नेम: तिरंगा में साथ नजर आएंगे, जिसका नया पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर परिणीति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Also Read: डेटिंग पर गौरी खान ने बेटी सुहाना खान को दी ये सलाह, बताया- रिलेशनशिप में क्या ना करें

सामने आया फर्स्ट लुक

परिणीति ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और फिल्म रिलीज की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर कर लिखा, 'राष्ट्र, प्यार, बलिदान। इस फिल्म के लिए मेरे पसंदीदा पंजाबी मुंडे के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।' यह एक जासूस की कहानी है जो समय के खिलाफ दौड़ में अपने देश के लिए एक अडिग और निडर मिशन पर है जहां बलिदान ही उसकी एकमात्र पसंद है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@parineetichopra)

ऐसा होगा रोल

जानकारी के मुताबिक परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगी जो कई देशों में एक लंबी यात्रा पर है, जबकि हार्डी संधू अपनी सिंगिग के बाद अब अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म अगले महीने 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी से होगी। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में उनके साथ शेफाली शाह नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर