Saina Nehwal Biopic: फिल्म के सेट पर परिणीति चोपड़ा को लगी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Nov 15, 2019 | 19:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Parineeti Chopra Gets Injured: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने फोटो शेयर कर बताया कि वो घायल हो गईं हैं।

Parineeti Chopra को लगी चोट
Parineeti Chopra को लगी चोट 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी करते वक्त चोटिल हो गईं
  • परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि वो घायल हो गईं हैं
  • बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम कर रहीं हैं और फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। वो अक्सर फिल्म की तैयारी से जुड़ी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि फिल्म की तैयारी करते वक्त उन्हें चोट लग गई।

परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें उनकी गर्दन पर बैंड-एड लगा नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मैं और साइना की पूरी टीम ध्यान रख रहें हैं कि मुझे चोट नहीं लगनी चाहिए लेकिन मुझे चोट लग गई। फिर से बेडमिंटन खेलना शुरू करने से पहले मैं जितना आराम कर सकती हूं, करूंगी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 

मालूम हो कि परिणीति फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो 15 दिन घर से दूर रहेंगी और यहां साइना की तरह बेडमिंटन खेलेंगी। वो चाहती हैं कि जब दर्शक बड़े पर्दे पर उन्हें देखें तब वो बिलकुल साइना की तरह ही नजर आएं। 

बता दें कि परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। श्रद्धा ने साइना से मुलाकात भी की थी और फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, यहां तक की श्रद्धा का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया था लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी। श्रद्धा ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते यह फिल्म छोड़ी थी जिसके बाद परिणीति को इसमें साइन किया गया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति हॉलीवुड फिल्म  'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के रीमेक में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर