Parineeti Chopra Tiktok Video: शरारा शरारा गाने पर परिणीति चोपड़ा ने किया जबरदस्‍त डांस, टिक टॉक वीडियो वायरल

बॉलीवुड
Updated Oct 19, 2019 | 10:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Parineeti Chopra Tiktok Video viral: पर्दे पर अपना हुनर द‍िखाने वाले बॉलीवुड स्‍टार्स अब टिक टॉक पर भी नजर आने लगे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का एक टिक टॉक वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है।

Parineeti chopra
Parineeti chopra 

Parineeti Chopra Tiktok Video viral: पर्दे पर अपना हुनर द‍िखाने वाले बॉलीवुड स्‍टार्स अब टिक टॉक पर भी नजर आने लगे हैं। आए दिन किसी न किसी सितारे का का टिक टॉक वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में कप‍िल शर्मा, मौनी रॉय सहित कई सितारों के टिक टॉक वीडियोज ने धूम मचाई है और अब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का एक टिक टॉक वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। 

परिणीति चोपड़ा इस टिक टॉक वीडियो में 'शरारा शरारा' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो किसी होटल के कमरे का है जिसमें उनका डांस देख कोई शख्‍स हंसता हुआ भी नजर आ रहा है। परिणीति चोपड़ा इस टिक टॉक वीडियो में को अब तक कई हजार बार देखा जा चुका है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी देखा जा रहा है। यहां देखिए परिणीति चोपड़ा का टिक टॉक वीडियो-

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति इन दिनों बैडमिंटन प्‍लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फ‍िल्‍म के लिए वह घंटों ग्राउंड में बिता रही है। इसके अलावा डिज्‍नी फ्रोजन 2 के हिंदी वर्जन में उनकी आवाज सुनाई देगी। खासबात ये है कि इस फ‍िल्‍म में परिणीति के साथ उनकी बहन प्र‍ियंका की भी आवाज भी सुनाई देगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर