Payal Rohatgi Reception: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की रिसेप्शन पार्टी, हरियाणा के CM समेत ये मंत्री पहुंचे

Payal Rohatgi and Samgram Singh Reception: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 09 जुलाई को आगरा में शादी की थी। अब कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई मंत्री यहां पहुंचे।

Payal Rohatgi and Sangram Singh
Payal Rohatgi and Sangram Singh 
मुख्य बातें
  • पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आगरा में की थी शादी।
  • कपल ने अब दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।
  • मालूम हो कि दोनों पिछले करीब 11 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

बिग बॉस और लॉकअप जैसे रिएलिटी शोज में नजर आईं पायल रोहतगी हाल ही में रेसलर संग्राम सिंह संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने 09 जुलाई को आगरा में शादी की थी। अब इस कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। जिसमें कई मंत्री भी शामिल हुए।

ऐसा था कपल का लुक

पायल और संग्राम ने नई दिल्ली के इंडिया हेबीटैट सेंटर में रिसेप्शन पार्टी रखी। दोनों इस दौरान काफी अच्छे लग रहे थे। पायल रोहतगी एम्बेलिश्ड बेज गाउन पहना और लाइट मेकअप किया। उन्होंने मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स पहने। इसके साथ उन्होंने अपने स्ट्रेट बालों को खुला रखा। वहीं दूसरी तरफ संग्राम सिंह ने ट्रेडिशनल लुक की जगह ब्लैक थ्री पीस सूट पहना, जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे थे। इस सूट के साथ उन्होंने ब्लैक बो और लाइट कलर की पॉकेट स्क्वायर लगाई।

Also Read: पायल रोहतगी ने शेयर की शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें, साथ में लिख दी इतनी बड़ी बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

ये मंत्री पार्टी में पहुंचे

दिल्ली में हुई इस रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। इसके अलावा स्पोर्ट्स मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यवर्धन राठौर और दिल्ली के डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया समेत कई मंत्री यहां पहुंचे। इसके अलावा शूटर दादी भी यहां पहुंची और ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं। वहीं पायल के साथ लॉक अप में नजर आए कांग्रेस लीडर तहसीन पूनावाला भी यहां पहुंचे। बता दें कि इसके बाद कपल मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

Also Read: शुरू हुए पायल रोहतगी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स,‌ बांधनी लुक में नजर आई होने वाली दुल्हन, देखें मेहंदी की वीडियो

साल 2011 में हुआ था प्यार

मालूम हो कि साल 2011 में रिएलिटी शो सर्वाइवर इंडिया के दौरान पायल और संग्राम की मुलाकात हुई थी और यहीं दोनों को प्यार हुआ। इसके बाद साल 2014 के फरवरी महीने में दोनों ने सगाई कर ली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर