Pooja Batra ने पति के साथ शेयर की बोल्ड तस्वीर, रेड बिकिनी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड
Updated Sep 28, 2019 | 12:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने अपने पति नवाब शाह के साथ एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो रेड बिकिनी पहने दिख रहीं हैं तो वहीं उनके नवाब शाह शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

Pooja Batra with Husband Nawab Shah
Pooja Batra with Husband Nawab Shah 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह के साथ शेयर की बोल्ड फोटो
  • फोटो में पूजा बत्रा रेड बिकिनी पहने नजर आ रहीं हैं वहीं नवाब शाह शर्टलेस हैं
  • दोनों ने इस साल गुपचुप तरीके से शादी की थी, सोशल मीडिया से हुआ था खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर नवाब शाह से शादी की, जिसके बाद से लगातार दोनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में पूजा ने पति के साथ फिर फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।

पूजा ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की उसमें वो गोवा की है जिसमें वो रेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा और ब्लैक हील्स पहनीं। वहीं उनके पति नवाब शर्टलेस हैं और शॉर्ट्स पहने शेड्य लगाए पूजा के साथ खड़े दिख रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बोल्ड कपल बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि वो साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nikita Deshpande (@nikideshphotography) on

 

यह पहली बार नहीं है जब दोनों की बोल्ड फोटो सामने आई हो। इससे पहले भी दोनों कई बार अपनी ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही नवाब शाह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी और उसमें भी पूजा रेड बिकिनी में नजर आ रहीं थीं तो वहीं नवाब इसमें भी शर्टलेस नजर आए थे। इस फोटो में दोनों स्वीमिंग पूल में साथ दिख रहे थे। 

मालूम हो कि पूजा बत्रा 42 साल की हैं और नवाब 47 साल के हैं और दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो चूड़ा पहने दिख रहीं थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nikita Deshpande (@nikideshphotography) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

 

बता दें कि पूजा ने साल 2002 में लॉस एंजेलिस में ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू आहलूवालिया से शादी की थी लेकिन साल 2011 में दोनों अलग हो गए। पूजा बत्रा विश्वविधाता, विरासत, कहीं प्यार ना हो जाए, इत्तेफाक, फर्ज, कुछ खट्टी कुछ मीठी, एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं नवाब शाह ने सरफरोश, राजा को रानी से प्यार हो गया, मुसाफिर, लक्ष्य, लक, डॉन 2, भाग मिल्खा भाग और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर