जब रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बहनों में हुआ था जबरदस्त झगड़ा, करिश्मा कपूर के पिता पर कही थी ये बात

Pooja Bhatt Birthday: पूजा भट्ट आज अपना बर्थडे मना रही हैं। पूजा भट्ट आलिया भट्ट की बहन है। 90 के दशक में पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जानिए ये किस्सा।

Karishma Kapoor, Pooja Bhatt
Karishma Kapoor, Pooja Bhatt 
मुख्य बातें
  • पूजा भट्ट 24 फरवरी को 48 साल की हो गई हैं।
  • पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से डेब्यू किया था।
  • पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी। 

मुंबई.,एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट 24 फरवरी को 48 साल की हो गई हैं। पूजा भट्ट बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं। पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से डेब्यू किया था। पूजा भट्ट की आलिया भट्ट की बहन हैं। हालांकि, एक वक्त उनकी और रणबीर कपूर की कजिन बहन करिश्मा कपूर की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी। 

पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर दोनों ही  90 के दशक में अपने करियर के शीर्ष पर थीं। इस दौरान पूजा ने करिश्मा कपूर के माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता पर कुछ कमेंट कर दिया था। रणधीर कपूर और बबीता अलग-अलग रह रहे थे। 

करिश्मा ने एक मैग्जीन से बातचीत में कहा था- 'तुम बताओ मेरी क्या गलती है। ये पूजा भट्ट है, जिसने मेरे पेरेंट्स के बारे में बुरा कहा और मैंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। उसका कोई अधिकार नहीं मेरे पेरेंट्स के बारे में कुछ भी कहे।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
“Brevity is the soul of lingerie.” Dorothy Parker #photography #jayeshsheth #jayeshshethschoolofphotography A post shared by Pooja B (@poojab1972) on

लग गई थी शराब की लत 
पूजा भट्ट की लाइफ काफी विवादों में रही थी। एक वक्त उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता ने उन्हें शराब की लत से छोड़ने में मदद की थी। बकौल पूजा भट्ट- 'मैंने फोन कर देश की हालात पर बात की थी।' 

पूजा ने कहा था कि- 'पापा ने बात खत्म होने के बाद कहा था कि आईलव यू बेटा। इस पर पूजा भट्ट ने कहा था-'आई लव यू टू पापा।' इस पर उन्होंने कहा कि अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो पहले खुद से प्यार करो। इसके बाद मैंने शराब की लत छोड़ दी।' 

पिता के साथ कराया था विवादित फोटोशूट
पूजा भट्ट का पिता महेश भट्ट के साथ फोटोशूट काफी विवादों में रहा था। इस फोटोशूट में पूजा भट्ट और महेश भट्ट लिप लॉक करते नजर आए थे। हालांकि, इस फोटोशूट की काफी आलोचना हुई थी। कई धार्मिक संगठन ने इसका विरोध किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट लगभग दो दशक के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वो फिल्म सड़क 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट संजय दत्त हैं। सड़क 2 में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में होंगे। इस फिल्म को महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर