Poonam Pandey Engaged: बॉयफ्रेंड सैम के साथ पूनम पांडे ने की सगाई, सोशल मीडिया पर दिखाई इंगेजमेंट रिंग

Poonam Pandey Engaged: विवादित मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सगाई कर ली है। पूनम पांडे के बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे ने सोशल मीडिया पर सगाई की अंगूठी के साथ फोटो शेयर कर पुष्टि की है।

Poonam Pandey, Sam Bombay
Poonam Pandey, Sam Bombay 
मुख्य बातें
  • पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ सगाई कर ली है।
  • पूनम पांडे के बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
  • पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने सगाई की खबर पुष्टि की है।

मुंबई. विवादित मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ सगाई कर ली है। सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर सगाई की घोषणा की है।

सैम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूनम पांडे के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में सैम और पूनम पांडे अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रहे हैं। फोटो के साथ सैम ने लिखा- 'आख‍िरकार हमने ये कर लिया'। 

पूनम पांडे ने भी सोशल मीडिया पर सगाई की खबर की पुष्टि की है। बॉयफ्रेंड सैम की फोटो पर कमेंट करते हुए पूनम पांडे ने लिखा- 'बेस्ट फीलिंग।' सोशल मीडिया पर फैंस पूनम पांडे को बधाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
We finally did it! A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

MMS किया था अपलोड 
पूनम पांडे का बॉयफ्रेंड सैम के साथ एमएमएस सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। पूनम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस एमएमएस को अपलोड किया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद इसे हटा दिया गया था।  

पूनम पांडे का इससे पहले बॉयफ्रेंड के साथ टॉपलेस फोटो भी शेयर की थी। फोटो में पूनम लोअर और स्लीपर पहने नजर आ रही हैं। उनके बॉयफ्रेंड के लुक की बात करें तो वे जींस और सैंडो पहने दिख रहे हैं। हालांकि, इस फोटो को भी उन्होंने डिलीट कर दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A kiss is greater than a rose. A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

विवादों में रही थीं पूनम पांडे 
पूनम पांडे  साल 2011 में सबसे पहले विवादों  में आईं थीं। पूनम पांडे ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अक्सर बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।

पूनम पांडे और उनके बॉयफ्रेंड के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान दोनों ड्राइव पर गए थे। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने नशा फिल्म से डेब्यू किया था। आखिरी बार वह शक्ति कपूर की फिल्म जर्नी ऑफ कर्मा में नजर आईं थीं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर