Pratibha Sinha Birthday: जानिए अब कहा हैं परदेसी-परदेसी गाने में आमिर खान के साथ नजर आईं ये एक्ट्रेस

Pratibha Sinha Birthday: साल 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी की एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा का आज बर्थडे है। प्रतिभा गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं। जानिए उनकी लाइफ से जुड़े Facts...

Pratibha Sinha
Pratibha Sinha 
मुख्य बातें
  • राजा हिंदुस्तानी की एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा का आज बर्थडे है।
  • प्रतिभा सिन्हा ने महज 13 फिल्मों में काम किया है।
  • प्रतिभा सिन्हा और नदीम के अफेयर ने एक वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थी।

मुंबई. 1996 फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना परदेसी-परदेसी  में आमिर खान के साथ डांस करने वाली एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ये एक्ट्रेस थीं माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा। प्रतिभा आज (4 जुलाई) अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं। 

प्रतिभा ने महज दीवाना मस्ताना, एक था राजा, तू चोर मैं सिपाही समेत केवल 13 फिल्मों में ही काम किया था। हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिभा सिन्हा एक वक्त म्यूजिक डायरेक्टर नदीम को डेट कर चुकी थीं। 

नदीम पहले से ही शादी-शुदा थे। इसके बावजूद प्रतिभा सिन्हा उनके प्यार में पागल थीं। हालांकि, प्रतिभा सिन्हा की मम्मी माला सिन्हा को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। मम्मी से बचने के लिए नदीम और माला कोडवर्ड में बात किया करते थे। 

नदीम पुकारते थे एंबेसडर 
फोन में कोडवर्ड में बात करते वक्त नदीम प्रतिभा को एंबेसडर बुलाते थे। वहीं, प्रतिभा उन्हें Ace बुलाती थी। दोनों का ये राज बहुत दिनों तक नहीं छिपा। माला सिन्हा को जब ये बात पता चली तो वह काफी नाराज हो गई थीं। नदीम से दूर करने के लिए माला सिन्हा ने उन्हें को चेन्नई भेज दिया था। 

नदीम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सिर्फ प्रतिभा की इस वजह से मदद कर रहे हैं थे क्योंकि वह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शादी की बात को खारिज करते हुए कहा था कि मैं अपनी वाइफ के साथ काफी खुश हूं। 

नदीम ने लगाए थे ये आरोप 
नदीम ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रतिभा और उनकी मम्मी पर कई आरोप लगाए थे। नदीम ने कहा था कि दोनों मां-बेटी उनके साथ गेम खेल रही है। ये दोनों ही पब्लिसिटी के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रही हैं।

प्रतिभा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया था। प्रतिभा फिलहाल अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं। वहीं, नदीम गुलशन कुमार हत्याकांड के बाद लंदन में रह रहे हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर