सांप को हाथ में लेकर घूमती दिखी टीवी एक्ट्रेस, घर के पास ही एक पत्थर के नीचे था निकला - Video

TV Actress Holds Snake In Hands: एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हाथों में सांप लिए दिखाई दे रही है....

TV Show And South Indian actress Praveena holds a snake After rescue Video
एक्ट्रेस प्रवीणा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में एक्ट्रेस के हाथों में सांप दिखाई दे रहा है।
  • एक्ट्रेस को सांप से डर नहीं लग रहा है बल्कि वो उसे हथेलियों में लिए हुए है।

टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के हाथों में सांप दिखाई दे रहा है। इस सांप से एक्ट्रेस को डर नहीं लग रहा है बल्कि वो तो उसे बड़ी ही सहजता के साथ हथेलियों में लिए हुए है। यूट्यूब पर शेयर किया गया ये वीडियो साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रवीना का है। जिसमें फैन्स उन्हें हाथों में एक सांप पकड़े हुए देख सकते हैं। 
सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रवीना के घर के पास ये सांप एक पत्थर के नीचे पाया गया था और इसकी खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत बचाव के लिए फोन किया। पास के ही स्नेक पार्क का एक सदस्य सांप को बचाने के लिए आया था। सांप को बचाने के बाद जो एक्ट्रेस प्रवीना उससे बहुत डर रही थीं वही अपने हाथों में उसे पकड़े देखी गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@praveenalalithabhai) on


वीडियो को देखकर प्रवीना के फैन्स काफी शॉक्ड हैं कि अभिनेत्री ने अपने हाथों में सांप पकड़ने के लिए इतनी जल्दी अपने डर पर कैसे काबू पा लिया। वीडियो में अभिनेत्री यह कहती दिखाई दे रही हैं कि लोग सांप को देखते ही तुरंत डर जाते हैं और इससे दूर भागने की कोशिश करते हैं। साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ भी शुरू में ऐसा ही हुआ था। हालांकि बाद में वो सांप को आसानी से काफी देर तक हाथ में लेकर घूमती दिखीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@praveenalalithabhai) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@praveenalalithabhai) on


प्रवीणा न केवल उस छोटे से सांप को बचाने में कामयाब रहीं बल्कि उसे हाथों में काफी देर तक लिए दिखीं। यह पहली बार था जब प्रवीणा के फैन्स ने उन्हें इस तरह एक सांप के साथ देखा। आपके बता दें, दक्षिण फिल्म में अभिनेत्री प्रवीणा एक जाना-माना नाम है। प्रवीना ने वहां कई टीवी शोज में यादगार भूमिकाएं भी निभाई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर