Birthday: पहले बॉयफ्रेंड से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक, Priyanka Chopra की किताब में किए ये पांच बड़े खुलासे

Priyanka Chopra Revelation from book: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब Unfinished A memoir में बॉयफ्रेंड, प्लास्टिक सर्जरी से लेकर कई खुलासे किए थे। जानिए किताब में किए शॉकिंग खुलासे...

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में अपनी किताब द अनफिनिश्ड रिलीज की थी।
  • प्रियंका चोपड़ा ने इस किताब में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 39वां बर्थडे मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में अपनी किताब अनफिनिश्ड लॉन्च की थी। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसमें अमेरिका में उनके साथ हुए नस्लभेद, डायरेक्टर द्वारा ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह से लेकर बॉयफ्रेंड से जुड़ी कई डिटेल्स शेयर की हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में  नेपोटिज्म पर बताया कि रातों-रात उनको फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। प्रियंका लिखती हैं, प्रोड्यूसर्स को किसी और के नाम की सिफारिश कर दी जाती थी। प्रियंका ने फिल्म उमरावजान के रीमेक का जिक्र किया। इस फिल्म के लिए पहले उन्हें अप्रोच किया गया था। आखिरी वक्त में ये रोल ऐश्वर्या राय को दे दिया गया था। वह इससे बहुत दुखी हुई थीं। हालांक, उन्होंने खुद को संभाल लिया था।

Priyanka Chopra - Wikipedia

बूब्स जॉब की दी थी सलाह
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि  उन्हें एक डायरेक्टर ने बूब्स जॉब की सलाह दी थी। प्रियंका लिखती हैं, 'कुछ मिनटों की बातचीत के बाद डायरेक्टर ने उन्हें खड़े होने और घूमने के लिए कहा। डायरेक्टर ने उन्हें देखा और कहा कि आपको बूब जॉब कराना चाहिए। इससे शरीर का शेप सही हो सकता है। इस मीटिंग के बाद मैं खुद को छोटा महसूस कर रही थीं। ऐसा लगा था कि जैसे शुरू होने से पहले ही खत्म सा हो गया।'

Priyanka Chopra Sizzles In Semi-Sheer D&G Gown, Check Out Her Most Glamorous Red Carpet Looks

डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड 
प्रियंका चोपड़ा ने एक गाने की शूटिंग का किस्सा शेयर किया है। प्रियंका के मुताबिक गाने की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर उनकी अंडरवियर देखना चाहता था। एक्ट्रेस लिखती हैं, 'एक गाने में मुझे एक-एक करके कपड़े उतारने थे। गाना बड़ा था इस कारण मैं एक्स्ट्रा बॉडी लेयर पहनना चाहती थीं ताकि स्किन न दिखें। मैंने जब डायरेक्टर को इसके बारे में कहा तो उन्होंने मुझसे कहा, कुछ भी हो चड्ढियां तो दिखनी चाहिए वरना फिल्म नहीं चलेगी। मैंने प्रोजेक्ट छोड़ने का मन बना लिया। इसके बाद सलमान खान के हस्तक्षेप के डायरेक्टर ने मेरी शर्तें मान ली।'

Everything to Know About Priyanka Chopra's Life and Career

बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गईं
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने 9वीं क्लास में पहली बार एक लड़के को डेट किया। वह अमेरिका में अपनी मौसी के घर रहती थीं। लड़के का नाम बॉब था और वह 10वीं क्लास में पढ़ता था। प्रियंका चोपड़ा ने एक दिन अपनी मौसी की गैरमौजूदगी में बॉब को घर बुला लिया था। दोनों एक-दूसरे को किस करने वाले ही थे कि प्रियंका मौसी आ गईं। उन्होंने आनन-फानन में अपने बॉयफ्रेंड बॉब को अलमारी में छिपा दिया। मौसी को परफ्यूम की खुशबू आई और उन्होंने अलमारी खोली तो प्रियंका डर के मारे थर-थर कांपने लगी। मौसी ने तुरंत उनकी मां मधु चोपड़ा को कॉल कर सारी बात बता दी।

Priyanka Chopra Jonas' Unfinished already a bestseller in 24 hours | Books and Literature News,The Indian Express

लोग कहने लगे प्लास्टिक चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने प्लास्टिक सर्जरी से भी जुड़े कई खुलासे किए। प्रियंका लिखती हैं, 'नाक की नेजल केविटी से पॉलिप हटाने के लिए डॉक्टर ने सर्जरी की थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टर की गलती से मेरी नाक की ब्राइड हट गई, जिसकी वजह से नाक का ब्रिज खराब हो गया।'

प्रियंका आगे लिखती हैं, 'जब पट्टियां हटाई गईं, तो नाक को देखकर मैं और मेरी मां दोनों ही डर गए। मेरा चेहरा पूरी तरह से अलग दिख रहा था। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब अखबारों में मुझे प्लास्टिक चोपड़ा कहा गया। हालांकि, मैं समय रहते इससे ऊबर गई थी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर