Priyanka with Ayushmann daughter: प्रियंका ने आयुष्मान की बेटी संग किया डांस, निक के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल

बॉलीवुड
Updated Dec 31, 2019 | 14:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra with Ayushmann Khurrana daughter: हाल ही में आयुष्मान खुराना अपनी बेटी को निक जोनस के कॉन्सर्ट में लेकर कर गए। जहां उनकी बेटी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर डांस किया।

Ayushmann Khurrana daughter and priyanka chopra video
Ayushmann Khurrana daughter and priyanka chopra video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की बेटी का वीडियो हुआ वायरल
  • निक जोनस के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे आयुष्मान
  • उन्होंने कॉन्सर्ट की कुछ वीडियोज शेयर की हैं

नए साल के लिए हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों वेकेशन का मजा ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी वाइफ ताहिरा कश्यप और बच्चों के साथ बहामास में हॉलीडे के लिए पहुंचे। खास बात ये है कि यहां देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनस का कॉन्सर्ट था।

आयुष्मान अपनी बेटी वरुश्का को इस कॉन्सर्ट के लिए लेकर गए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ वीडियोज पोस्ट की हैं, जिनमें उनकी बेटी और प्रियंका नजर आ रहे हैं। निक जोनस की परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका उन्हें चीयर कर रही हैं और उनके साथ आयुष्मान की बेटी भी हैं। दोनों निक के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा हमारी बेटी का पहला कॉन्सर्ट और वो भी लवली प्रियंका चोपड़ा के साथ, बहामास में जोनस ब्रदर्स। उन्होंने निक की परफॉर्मेंस की भी वीडियो शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@priyankachopra enjoying with @ayushmannk's daughter at Jonas Brother's concert! A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on

इस वीडियो में प्रियंका भी आयुष्मान की बेटी के साथ पूरा एंजॉय करते हुए दिख रही हैं। वहीं आयुष्मान की बेटी बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका और निक बहामास में ही छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज भी शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका अब द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ पहली बार राजकुमार राव स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। वहीं आयुष्मान के लिए साल 2019 जबरदस्त रहा। उनकी आने वाली फिल्मों में शुभ मंगल ज्यादा सावधान, गुलाबो सिताबो शामिल हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर