Throwback: इस फिल्म से होती Priyanka Chopra के बॉलीवुड करियर की शुरुआत, जानें कैसे गंवाया वो बड़ा ऑफर

फ‍िल्‍म द हीरो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं प्रियंका को इस फिल्म से पहले अब्बास मस्तान की फिल्म का ऑफर मिला था। मगर ये फ‍िल्‍म उनके हाथ से न‍िकल गई। जानें क्‍यों।

Priyanka chopra, priyanka chopra debut film, priyanka chopra first film, priyanka chopra facts, facts about priyanka chopra, interesting facts about priyanka chopra, unknown facts about priyanka chopra, unknown facts about priyanka chop, abbas mastan humr
Priyanka chopra 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड और हॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस होने के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं प्रियंका
  • सनी देओल के अपोजिट फिल्म द हीरो लव स्टोरा ऑफ अ स्पाई से प्रियंका ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
  • द हीरो से पहले प्रियंका चोपड़ा को मिला था नामी डायरेक्टर अब्बास मस्तान की फिल्म का ऑफर, हाथ से गवाया था यह मौका

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे फिटेस्ट और हॉटेस्ट अदाकाराओं के लिस्ट में शामिल होता है। यह हसीना अपने अंदाज से कहर बरपाती है। अपने डेब्यू फिल्म से ही प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करना शुरु कर दिया था। ना ही सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने लुक, डांस और फेशन सेंस को लेकर भी वह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड में तो प्रियंका के नाम का सिक्का चलता ही है मगर अब वह हॉलीवुड में भी सबको दीवाना बना रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सनी देओल के अपोजिट फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से की थी। ठीक इसी साल उनके हाथ में एक और फिल्म आई थी जिसमें उनके को-स्टार अक्षय कुमार और लारा दत्ता थे। इस फिल्म (अंदाज) से भी प्रियंका चोपड़ा ने काफी वाहवाही लूटी थी। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि यह दोनों फिल्म ऑफर होने से पहले उन्हें बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर की फिल्म ऑफर की गई थी मगर किसी कारणवश वह यह फिल्म नहीं कर पाई थीं।

प्रियंका चोपड़ा को ऑफर होने वाली पहली बॉलीवुड फ‍िल्‍म कौन सी थी 

द हीरो और अंदाज से पहले प्रियंका चोपड़ा को अब्बास मस्तान की फिल्म हमराज ऑफर की गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका को सबसे पहले इस फिल्म का ऑफर मिला था, जो अब्बास की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म से प्रियंका अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं मगर उन्होंने यह बताया था कि शेड्यूल के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाई थीं। वहीं, इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कहा था कि प्रियंका पहले से ही दूसरे कामों के लिए कमिटेड थीं इसलिए उन्हें रिकास्ट करना पड़ा था।

आपको बता दें यह फिल्म 2002 में रिलीज की गई थी। अब्बास मस्तान की इस फिल्म में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीशा पटेल को स्टार किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर