बॉलीवुड गाने पर झूमे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, अजय देवगन के गाने 'हौली हौली' पर किया डांस

बॉलीवुड
Updated Sep 18, 2019 | 08:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का कल जन्मदिन था। इस दौरान उनका पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे बॉलीवुड डांस करते हुए दिख रहे हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किया बॉलीवुड गाने पर किया डांस
  • अजय देवगन के गाने 'हौली हौली' पर झूमे निक
  • प्रियंका ने कल निक के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में विश किया था

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई। प्रियंका और निक अक्सर अपने रोमांस को लेकर चर्चा में रहते हैं। कोई इवेंट हो या सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज, उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री साफ झलकती है। प्रियंका को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है, अब ऐसे में निक को हिंदी फिल्मों और गानों के लिए रुझान लाजमी है। जिसकी एक वीडियो में झलक देखने मिली

दरअसल कल निक का 27वां बर्थडे था, इस खास मौके को उन्होंने प्रियंका के साथ सेलिब्रेट किया। इसके कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में निक, पीसी के साथ बॉलीवुड नंबर पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां निक बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के गाने 'हौली हौली' पर अपने डांस मूव्ज दिखा रहे हैं। यहां निक ब्लैक आउटफिट में नजर बहुत स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं उनका डांस देख पास खड़ी प्रियंका ताली बजा रही हैं। वे भी निक के साथ ताल से ताल मिलाते हुए डांस करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@priyankamedia_) on

इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें निक की परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज पर जाकर प्रियंका बर्थडे सॉन्ग गाती है। निक के बर्थडे पर प्रियंका ने एक क्यूट वीडियो शेयर की थी। जिसमें दोनों के रोमांटिक पल दिखाई दे रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि तुम मेरी जिंदगी की लाइट हो। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले से बेहतर है। तुम दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हो। मेरा होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@emmaleighmorgan) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका, शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में हैं। ये जायरा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म है। द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर