बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने याद किए पुराने दिन, इस बात से परेशान होकर छोड़ना चाहती थीं अमेरिका

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। प्रियंका ने बताया कि एक वक्त वह अमेरिका में इतनी परेशान हो गईं थीं कि वह वापस भारत लौटना चाहती थीं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की।
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अमेरिका में किस तरह रंगभेद का सामना करना पड़ा था।
  • प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'मैं वापस भारत जाना चाहती थीं।'

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा आज अपना बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और उनके फैंस सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बर्थडे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अमेरिका में किस तरह उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा था।

पिंकविला से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया जब वह यंग थीं तो उन्हें अमेरिका में नस्लवाद झेलना पड़ा था। बकौल प्रियंका चोपड़ा- 'एक वक्त था जब अमेरिका ने मुझसे बहुत कुछ लिया था। मैं वापस भारत जाना चाहती थीं।'

प्रियंका के मुताबिक- मैं  उस वक्त एक टीएनएजर थीं। मेरे अंदर इस कारण से काफी असुरक्षा की भावना थी। अब जब मैं वापस लौटी तो मैं अपने पैरों पर खड़ी थीं। इस देश ने 30 साल से ज्यादा की उम्र में मुझे इज्जत, मेरा परिवार, मेरा घर, मेरा पति दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@britishvogue  @nickjonas A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


पिता से सीखी ये चीज
प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे के मौके पर अपने दिवंगत पिता को भी याद किया था। प्रियंका ने ये भी बताया उन्हें अपने पिता अशोक चोपड़ा से क्या सबसे बड़ी सीख मिली थी। एक्ट्रेस के मुताबिक- मेरे पिता ने कहा था कि कि जब तुम गिरते हो तो सीखते हैं।

प्रियंका आगे कहती हैं- 'मेरे पिता कहते थे कि खुद को संभालो और लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे में मैं हमेशा ये सोचती हूं कि अगली बड़ी चीज क्या कर सकती हूं। अगली बड़ी चीज क्या सीख सकती हूं और कैसे आगे बढ़ती जाऊं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Maybe we both got it from our fathers#HappyFathersDay to everyone celebrating @nickjonas @papakjonas A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

पोस्ट किया था वीडियो 
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल कर लिए थे। प्रियंका ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। 7.5 मिनट लंबे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सफर के बारे में बात कर रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया, 'एंटरटेनमेंट में 20 साल। 

प्रियंका आगे लिखती हैं- 'मेरी शुरुआत से लेकर अब तक 20 साल के सफर की याद के लिए @ozzyproduction और आप सभी का धन्यवाद। मैं किसी दिन आप सबसे मिलना चाहती हूं। इस बीच, मैं आप सभी के साथ जश्न मनाना चाहती हूं ... देखते रहिए! धन्यवाद।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर