Priyanka Chopra को मिली थी गैंगरेप तक की धमकी, आसान नहीं रहा हॉलीवुड का सफर

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का सिक्‍का आज पूरी दुन‍िया में चलता है। उनके फैंस ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं।

Priyanka Chopra Photo
Priyanka Chopra Photo 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी बिताब अनफिनिश्ड रिलीज हुई है।
  • यह किताब काफी पहले से चर्चा में है। इस किताब में उन्‍होंने हैरान कर देने वाले कई खुलासे किए हैं!

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का सिक्‍का आज पूरी दुन‍िया में चलता है। उनके फैंस ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा बॉलीवुड अदाकाराओं में से एक हैं जिन्‍होंने हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। साधारण और गैर फ‍िल्‍मी परिवार से आने वाली प्रियंका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम पाया है।

आज वह उस स्टारडम को जी रही हैं जिसे पाना हर किसी का ख्‍वाब होता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा का यह सफर इतना आसान नहीं रहा है। उनके जीवन में संघर्ष रहा है और उन्‍होंने काफी कुछ झेला है। प्रियंका चोपड़ा ने किन किन परिस्थितियों का सामना किया, इसका खुलासा भी उन्‍होंने खुद ही किया है। 

जब मिली गैंगरेप तक की धमकी
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब UNFINISHED में बताया कि उन्हें लोगों ने अपने देश वापस लौटने के साथ-साथ उनके बारे में भद्दी बातें भी कही थीं। उन्‍हें ब्राउन आतंकी तक कहा गया। प्रियंका कहती हैं कि उनसे कहा गया मिडिल ईस्ट वापस जाओ और अपना बुर्का पहनो। लोगों ने कहा था अपने देश वापस जाओ और वहां अपना गैंग रेप करवाओ। 

किताब में किए कई खुलासे 
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी बिताब अनफिनिश्ड (Unfinished) रिलीज हुई है। यह किताब काफी पहले से चर्चा में है। इस किताब में उन्‍होंने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जो वाकई हैरान कर देने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह किताब उनके संघर्ष के दिनों की कहानी से लेकर सफलता के शिखर की कहानी बयां करती है। प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी को खोलकर रख दिया है। 

निक और अपनी उम्र के फर्क पर की बात
प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। निक जोनस प्रियंका से 11 साल छोटे हैं और दोनों के बीच उम्र के अंतर पर खूब बहस हुई थी। इस उम्र के फर्क पर भी प्रियंका ने अपनी किताब में बात की है। उन्‍होंने ल‍िखा, "निक के साथ उनका रिश्ता एडवेंचर वाला रहा है। एक दूसरे की पसंद ना पसंद को समझा है। निक और उनके बीच उम्र को लेकर कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।"

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर