प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा को किया बर्थडे विश, इस खास फोटो में बेटी मालती भी आई नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी बेटी मालती मेर चोपड़ा जोनस भी दिख रही हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas with Daughter Malti Marie
Priyanka Chopra and Nick Jonas with Daughter Malti Marie  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा को दी जन्मदिन की बधाई।
  • प्रियंका ने शेयर की मां और बेटी संग बेहद खास फोटो।
  • फैंस को तीन जेनरेशन की ये फोटो काफी पसंद आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुछ समय पहले पेरेंट्स बने थे, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। इसके बाद मदर्स डे के मौके पर पीसी ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती मेरी जोनस चोपड़ा के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी। 

Also Read: परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को बताया वॉरियर, बोलीं- हर वक्त बेटी मालती के लिए अस्पताल में खड़ी रहीं

प्रियंका चोपड़ा ने किया ये पोस्ट

अब प्रियंका ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बेटी की झलक दिखाई है। प्रियंका ने मां मधु को बर्थडे विश करते हुए एक फोटो पोस्ट की। एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की उसमें उनकी मां मधु चोपड़ा अपनी नातिन (प्रियंका की बेटी) मालती को गोद में लिए हुए हैं जबकि प्रियंका प्यार से बेटी को देख रही हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने अपनी मां को बर्थडे की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मां। आप हमेशा इसी तरह मुस्कुराते रहें। आप मुझे जिंदगी के लिए अपने उत्साह और अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं। आपका सोलो यूरोप टूर सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं नानी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस लुटा रहे प्यार
प्रियंका ने जैसे ही ये खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की सेलेब्स और फैंस ने इसपर कमेंट कर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। निक जोनस ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए केक वाला इमोजी बनाया। तो वहीं पूनम ढिल्लन ने कमेंट कर लिखा कि तीन जेनरेशन को साथ देखकर उन्हें अच्छा लगा। वहीं तनीषा मुखर्जी ने कमेंट कर मधु चोपड़ा को बर्थडे विश किया। फैंस इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इस फोटो को सबसे क्यूट बताया। बता दें कि उन्होंने इस साल 22 जनवरी को फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं।

साल 2018 में की थी शादी

मालूम हो कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर