पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा को मिली सलमान खान की फिल्म, सुनील ग्रोवर का भी होगा अहम रोल

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Next Film Bulbul Marriage Hall: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कुछ महीनों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि पुलकित और कृति एकसाथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं...

Salman Khan next production Film Bulbul Marriage Hall cast Pulkit Samrat Kriti Kharbanda and sunil grover
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एकसाथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।
  • सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नया प्रोजेक्ट दोनों को ऑफर किया है। 
  • बता दें, कुछ महीनों से दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लॉकडाउन के दौरान एक साथ रह रहे हैं। ये बॉलीवुड कपल लगातार एक-दूसरे के खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता है। भले ही कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कुछ महीनों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों साथ में काफी खुश हैं। अब खबर है कि पुलकित और कृति एकसाथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस बॉलीवुड कपल को सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नया प्रोजेक्ट ऑफर किया है। 
सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही इस नई फिल्म का नाम बुलबुल मैरिज हॉल होगा। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की ये फिल्म पहले अप्रैल में ही फ्लोर पर आने की उम्मीद थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण ये प्रोजेक्ट कुछ टाइम के लिए स्थगित कर किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kriti.kharbanda) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pulkitsamrat) on


सामने आई जानकारी के मुताबिक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की इस नई फिल्म की कहानी इंडियन मैरिज के इर्द-गिर्द होगी। फिल्म का सेट लखनऊ में लगाया जाएगा। वैसे अपकमिंग फिल्म बुलबुल मैरिज हॉल में पुलकित सम्रात, कृति खरबंदा के अलावा सुनील ग्रोवर और डेजी शाह भी अहम भूमिका में होंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pulkitsamrat) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pulkitsamrat) on


सुनील ग्रोवर फिल्म में पुलकित सम्राट के भाई की भूमिका निभाएंगे। उनका किरदार कॉमेडी से भरपूर होगा। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूज कर रहा है। तो वहीं राज सांडिल्य स्क्रिप्ट राइटर और रोहित नायर इसके डायरेक्टर होंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर