Balwinder Safri Passes Away: पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का 63 की उम्र में निधन, कोमा से बाहर आने के बाद हारे जिंदगी की जंग

Punjabi Singer Balwinder Safri Passes Away: जाने माने पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ समय पहले वो कोमा में चले गए थे लेकिन ठीक हो गए थे।

Punjabi Singer Balwinder Safri Passes Away
Punjabi Singer Balwinder Safri Passes Away  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन।
  • बलविंदर सफरी हाल ही में कोमा से बाहर आए थे।
  • दिल की बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से उनकी हालत खराब थी।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। जाने माने पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो करीब 86 दिन तक अस्पताल में थे, जहां से उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। धीरे- धीरे उनकी हालत में सुधार आ रहा था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। 

सिंगर को इस साल अप्रैल महीने में दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जल्द ही उन्हें ट्रिपल बाईपास के लिए भेजा गया। सर्जरी के बाद भी कुछ कॉम्प्लीकेशंस हुई जिसके चलते उनका एक और ऑपरेशन किया गया। इसके बाद, वो कुछ समय कोमा में रहे और सीटी स्कैन में उनके ब्रेन में क्षति दिखाई दी।

सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया

बलविंदर सफरी के निधन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबा दिया है। उनके फैंस और तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त कर रहे हैं। नीरू बाजवा, गुरदास मान और जस्सी गिल जैसे पंजाबी सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया है। नीरू बाजवा ने उनके साथ अपनी फोटो शेयर कर एक पुराना किस्सा याद किया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

जस्सी गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जो साल 2017 का है। इसमें जस्सी गिल, बब्बल राय और बलविंदर सफरी को एक खूबसूरत पंजाबी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर