Film releases in March: प्रभास और अक्षय दिखाएंगे दम, मार्च महीने में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

These bollywood films will release in march 2022: गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता के बाद मेकर्स की हिम्मत बढ़ी हुई है। यही वजह है कि अब मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज को लेकर निडर हो गए हैं। फरवरी की तरह मार्च में भी सिनेमाघरों में बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं-  

Movie releases in March
Movie releases in March  
मुख्य बातें
  • प्रभास की फिल्म राधे श्याम भी मार्च में होनी है रिलीज
  • विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी आने वाली है
  • अक्षय कुमार इस बार अपने फैंस को होली का गिफ्ट देने के लिए आ रहे हैं

These bollywood films will release in march 2022: कोरोना की तीसरी लहर का खतरा टल गया है और इसी के साथ सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है। फरवरी महीने में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो सिनेमाघरों में आई। इसके बाद 25 फरवरी को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कीर्तिमान बना रही है। ऐसे में मेकर्स की हिम्मत बढ़ी हुई है। यही वजह है कि अब मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज को लेकर निडर हो गए हैं। फरवरी की तरह मार्च में भी सिनेमाघरों में बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं-  

होली से पहले रिलीज होगी प्रभास की 'राधे श्याम'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फ‍िल्‍म राधे श्‍याम भी कोरोना की वजह से टल गई थी। बिग बजट फिल्म राधे श्‍याम 14 जनवरी 2022 को रिलीज होनी थी लेकिन इसे कोरोना के चलते टाला गया। अब मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज 11 मार्च रखने का फैसला किया है। 11 मार्च 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रभास की राधे श्याम रिलीज होने वाली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

Also Read: बेहद खूबसूरत और आलीशान है अक्षय कुमार का बंगला, देखें एक्टर के बेडरूम से लेकर गार्डन एरिया तक की तस्वीरें

द कश्मीर फाइल्स

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी बयां करती फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज होने वाली है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खे र, दर्शन कुमार जैसे सितारे लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

जानें कब दस्तक देगी अक्षय कुमार की बच्चन पांडे 

अक्षय कुमार इस बार अपने फैंस को होली का गिफ्ट देने के लिए आ रहे हैं। होली के खास मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म इस वर्ष 18 मार्च को रिलीज होगी (Bachchan Pandey Release Date)। इस फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर