Rajat Bedi Police Case: रजत बेदी ने राह चलते शख्स को कार से मारी टक्कर, पीड़ित की हालत गंभीर, मामला हुआ दर्ज

Rajat Bedi Car Accident hit and run case: रजत बेदी के खिलाफ हिट एंड रन केस दर्ज किया गया है। बॉलीवुड एक्टर ने बीती शाम अंधेरी इलाके(मुंबई) में एक शख्स को टक्कर मार दी...

Rajat Bedi Koi Mil Gaya| Rajat Bedi Bollywood actor| Rajat Bedi hit and run case| Rajat Bedi Accident|
रजत बेदी। 
मुख्य बातें
  • रजत बेदी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
  • रजत बेदी के खिलाफ हिट एंड रन केस दर्ज किया गया है।
  • बॉलीवुड एक्टर को फिल्म कोई मिल गया के लिए जाना जाता है।

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कोई मिल गया के एक्टर रजत बेदी के खिलाफ हिट एंड रन केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर ने बीती शाम अंधेरी इलाके(मुंबई) में एक शख्स को टक्कर मार दी। इस घटना के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स के परिवार वालों ने स्वीकार किया कि रजत बेदी ने उन्हें हॉस्पिटल तक लाने में खुद मदद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने शख्स के परिवार को आश्वासन दिया है कि वह उनका पूरा ट्रीटमेंट कराएंगे, इसके बाद एक्टर वहां से चले गए। विक्टिम की पत्नी का कहना है कि ये हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ जब मेरे पति काम से वापस आ रहे थे और उन्होंने शराब पी हुई थी। जब मेरे पति सड़क क्रॉस कर रहे थे तब रजन ने उन्हें टक्कर मार दी, मेरे पति गिर गए और उन्हें चोट लग गई। 

पीड़ित और उसके परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर रजत के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। डॉक्टर ने बताया कि विक्टिव की कंडिशन काफी क्रिटिकल है और उन्हें सिर पर चोट लगी है, वह आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, उन्हें खून की जरूरत है।

रजत बेदी अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, वो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया (2003) के राज सक्सेना के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो जानी दुश्मन, करन अर्जुन, हैलो कौन, रक्त, खामोश... खौफ की रात और रॉकी-दी रिबल जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर