Throwback: राजीव कपूर और सलमान खान के बीच हाथापाई की आ गई थी नौबत, पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर हुआ था विवाद

Rajiv kapoor salman khan Fight throwback: राजीव कपूर के चले जाने के बाद हमारे पास बची हैं तो सिर्फ उनकी यादें और किस्से। जानें एक ऐसा ही किस्सा क्यों राजीव और सलमान खान में हुआ था जबरदस्त झगड़ा...

bollywood throwback Rajiv kapoor and salman khan Fight Over Pakistani Actress zeba bakhtiar
राजीव कपूर और सलमान खान। 
मुख्य बातें
  • 9 फरवरी को 58 साल के राजीव कपूर को हार्ट अटैक से निधन हो गया।
  • राजीव कपूर के चले जाने के बाद हमारे पास बची हैं तो सिर्फ उनकी यादें और किस्से।
  • जानें क्यों राजीव कपूर और सलमान खान में हुआ था जबरदस्त झगड़ा!

वेटरन एक्टर राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया। 58 साल के राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें नजदीकि अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो बच नहीं पाए। मंगलवार शाम को ही राजीव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजीव कपूर ने साल 2001 में आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं टिक सकी और दो साल बाद यानी साल 2003 में ही उनका तलाक हो गया था। 

राजीव कपूर के चले जाने के बाद हमारे पास बची हैं तो सिर्फ उनकी यादें और किस्से। आज एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने वाले हैं कि क्यों राजीव कपूर और सलमान खान में हुआ था जबरदस्त झगड़ा!

दरअसल ऋषि कपूर की फिल्म हिना और सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की शूटिंग एक ही जगह पर चल रही थी। यहां तक कि दोनों फिल्मों की टीमें भी एक ही होटल में रुकी हुई थीं। राज कपूर के निधन के बाद राजीव, रणधीर और ऋषि कपूर मिलकर हिना का काम पूरा कर रहे थे। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार हीरोइन थीं। जिनको सलमान खान ने एक रात डिनर पर ले जाने के लिए अप्रोच किया था। 

क्यों गुस्से में आ गए थे राजीव कपूर?
सलमान खान की डिनर वाली बात पर क्यों गुस्से में आ गए थे राजीव कपूर? क्योंकि राजीव नहीं चाहते थे आरके बैनर की किसी भी हीरोइन का नाम कहीं और जोड़ा जाए। इधर सलमान खान, जेबा को फूल भेजते रहते थे। जब डिनर के लिए जेबा, सलमान खान के साथ पहुंचीं तो राजीव भी वहां पहुंच गए और उसी टेबल पर जाकर बैठ गए। 

खबरों की मानें तो सलमान खान और राजीव कपूर के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि बाद में सलमान ने कहा कि राजीव ये कहानी सस्ती पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। वहीं राजीव का कहना था कि सलमान में इतनी हिम्मत नहीं कि उन्हें हाथ लगा सके। इस तरह से ये मामला उस दौर में खूब सुर्खियों में रहा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर