Rajkummar Rao ने खरीदी 16 लाख की बाइक, मेड इन चाइना की रिलीज से पहले दिया खुद को तोहफा

Rajkummar Rao Buy A Brand New Bike: राजकुमार राव इन दिनों अपनी नई बाइक को लेकर चर्चा में है। हाल ही में राजकुमार ने ब्रैंड न्यू हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक खरीदी है।

Rajkummar Rao Owner of new Harley Davidson bike
राजकुमार राव  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं।
  • राजकुमार और मौनी रॉय की ये फिल्म द‍िवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।
  • फ‍िल्‍म रिलीज से पहले अब हाल ही में राजकुमार ने अपने लिए नई एक्सपेनसिव बाइक खरीदी है।

स्त्री, शादी में जरूर आना, न्यूटन और सिटीलाइट्स जैसी यादगार फिल्में देने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी नई बाइक को लेकर चर्चा में है। हाल ही में राजकुमार ने ब्रैंड न्यू हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक खरीदी है। जी हां, राजकुमार राव ने मुंबई शोरूम से खुद को नई गाड़ी गिफ्ट की है। मुंबई बेस्ड हार्ले डेविडसन डीलर ने सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है। 
राजकुमार राव इन तस्वीरों में अपनी ब्लैक कलर की ब्रैंड न्यू हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक पर बैठकर पोज देते दिख रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कैजुअल टीशर्ट, लोअर और गोगल लगाया हुआ है। राजकुमार को नई बाइक लेने पर डीलर्स बधाई देते दिख रहे हैं। साथ ही उनका हार्ले फैमिली में आने पर स्वागत भी किया गया है। मुंबई बेस्ड हार्ले डेविडसन डीलर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'राजकुमार राव को ब्रैंड न्यू हार्ले डेविडसन की बधाईयां। सेवेन आइलैंड हार्ले डेविडसन के परिवार में आपका स्वागत है।' बता दें, हार्ले डेविडसन फैट बॉब की ऑन रोड प्राइज 16.5 लाख है। वहीं बाइक की एक्स शोरूम प्राइज 14.69 लाख रूपए है।

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sevenislands_harleydavidson) on

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म द‍िवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म में राजकुमार राव के अपोज‍िट मौनी रॉय हैं और इसके गाने काफी ह‍िट हो रहे हैं। इसी के साथ राजकुमार राव के साथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। चर्चा है कि 1970 के दशक की बड़ी ह‍िट फ‍िल्‍म चुपके चुपके का रीमेक बन रहा है और इसमें राजकुमार राव को साइन किया गया है। पुणे मिरर से बातचीत में राजकुमार राव ने बताया क‍ि वह डॉक्‍टर परिमल त्र‍िपाठी के किरदार में नजर आएंगे। ओर‍िज‍िनल फ‍िल्‍म में इस किरदार को धर्मेंद्र ने निभाया था। फ‍िलहाल फ‍िल्‍म की स्‍क्र‍िप्‍ट पर काम चल रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर