Ludo में लड़की के अवतार में नजर आएंगे राजकुमार राव, फर्स्‍ट लुक में पहचानना हुआ मुश्‍किल

बॉलीवुड
Updated Jan 01, 2020 | 23:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव जल्‍द ही अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फ‍िल्‍म लूडो में कई अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे। राजकुमार राव ने इस फ‍िल्‍म से अपने दो लुक साझा किए हैं।

Rajkummar rao in ludo
Rajkummar rao in ludo 

Rajkummar rao in ludo: बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव जल्‍द ही अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फ‍िल्‍म लूडो में कई अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे। राजकुमार राव ने इस फ‍िल्‍म से अपने दो लुक साझा किए हैं। एक लुक में वह लड़की के अवतार में नजर आ रहे हैं और दूसरे में वह बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। इस अवतार में राजकुमार राव को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।  

लूडो से अपने लुक शेयर करते हुए वर्सेटाइल एक्‍टर राजकुमार राव ने लिखा- हैप्पी न्यू ईयर। #लूडो। राजकुमार का यह लुक जैसी ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। राजकुमार राव संजीदा अभिनय के ल‍िए पहचाने जाते हैं और अलग अलग तरह के किरदारों को न‍िभा चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on

बता दें कि अभिषेक बच्चन के लीड रोल वाली इस फ‍िल्‍म की घोषणा कुछ वक्‍त पहले ही हुई है और इस फ‍िल्‍म में अभिषेक बच्‍चन और राजकुमार राव के अलावा भी कई स‍ितारे नजर आने वाले हैं। इस फ‍िल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, सान्‍या मल्‍होत्रा भी लीड रोल निभाएंगी। यह फ‍िल्‍म कॉमेडी जॉनर की होगी। 

मल्टी-स्टारर यह फिल्म  24 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में मेट्रो सिटीज की 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। इन शहरों में मुंबई और कोलकाता अहम होंगे। इस फ‍िल्‍म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर