बंदर बनकर Rajkummar Rao ने द‍िया था ऑड‍िशन, टेबल- कुर्सियों पर लगाई थी छलांग

बॉलीवुड
Updated Oct 31, 2019 | 13:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajkummar Rao Audition: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में खुलासा किया कि एक ऑडिशन में उन्हें बंदर बनने के लिए कहा गया था, जिसके लिए वो टेबल और कुर्सियों पर कूदे थे।

Rajkummar Rao
Rajkummar Rao 
मुख्य बातें
  • एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में बताया कि एक ऑडिशन में डायरेक्टर ने उन्हें बंदर बनने के लिए कहा था
  • राजकुमार यह सुनकर कुछ समझ नहीं पाए थे और इसके बाद उन्होंने टेबल- कुर्सियों पर छलांग लगाई
  • हाल ही में राजकुमार की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई है जिसमें वो एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ नजर आए

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, अभी उनकी फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय लीड रोल में थीं। हाल ही में राजकुमार ने अपने बारे में खुलकर बातें की और एक ऑडिशन से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।

दरअसल राजकुमार हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक ऑडिशन के दौरान वो बंदर बने थे। राजकुमार ने बताया कि उन्हें मुंबई आए 4-5 महीने हुए तभी पता चला कि एक डायरेक्टर फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहे हैं और एक्टर्स से मिल रहे हैं। राजकुमार ने बताया, 'मैं उनसे मिलने वहां गया और उन्होंने परफॉर्म करने के लिए मुझे एक सीन दिया, जो कि बहुत नॉर्मल सीन था।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

राजकुमार ने इस सीन को परफॉर्म किया लेकिन तभी अचानक डायरेक्टर ने कुछ सोचा और राजकुमार को कहा कि एक बंदर इस सीन को किस तरह करेगा? यह सुनकर राजकुमार समझ नहीं पाए कि डायरेक्टर क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने सोचा क्या सच में उन्हें यह सीन एक बंदर की तरह करना है? इस समय तक मेरा इंटरेस्ट खत्म हो गया था। इसके बाद राजकुमार ने कहा कि मैं पूरी तरह मस्ती करके यहां से निकलने वाला हूं। इसके बाद वो पूरी तरह एक बंदर की तरह हरकतें करते हुए टेबल- कुर्सियों पर कूदने लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

मालूम हो कि राजकुमार ने इस शो में यह खुलासा भी किया था कि अपनी पहली फिल्म लव सेक्स और धोखा में न्यूड सीन को लेकर उनके पेरेंट्स का क्या रिएक्शन था? राजकुमार ने बताया कि मुझे फिल्म के लिए कॉल आया और यह मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक था। मैं दो दिन बाद दिबाकर बनर्जी से मिला और उन्होंने मुझे बताया कि एक न्यूड सीन होगा। मुझे यह समझने में एक सेकंड लगा और मैंने कहा हां ठीक है, यह मेरा काम है। मैं जानता था कि मुझे अपने पेरेंट्स को यह बात बतानी होगी, लेकिन वो बहुत कूल थे। मैंने उन्हें बताया कि मुझे एक फिल्म मिली है जिसके आखिरी सीन में मुझे बिना कपड़ों के आना होगा यह सुनकर वो हैरान हो गए। मैंने उन्हें कहा कि यह सीन पीछे से शूट होगा सामने से नहीं। इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे पर कभी बात नहीं की। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई जिसमें वो एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ नजर आए। इसके बाद वो फिल्म रूही आफ्जा में नजर आएंगे जिसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर